Beauty tips for glowing skin: पुरुष हो या महिला हर कोई आजकल आकर्षक और सुंदर दिखना चाहता है। इसके लिए लोग हर संभव प्रयास करते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि सुबह जब आप सोकर उठे तो आपके चेहरे पर चमक हो तो आपको कुछ ब्यूटी टिप्स जरूर फॉलो करने चाहिए। ऐसा करने से न केवल आपको ग्लोइंग स्किन मिलेगी बल्कि आप लंबे समय तक जवान नजर आएंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में।

आप चाहें दिन भर घर में रहें या फिर बाहर से आए हों आपको रात में सोने से पहले फेसवॉश जरूर करना चाहिए। ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि इससे चेहरे पर जमी गंदगी हट जाती है। स्किन पोर्स बंद नहीं होते हैं। इसके लिए आप कोई भी माइल्ड क्लींजर यूज कर सकते हैं।

अगर आप चाहते हैं कि आप जवान नजर आएं तो आपको रोजाना रात में सोने से पहले फेशियल मसाज जरूर करनी चाहिए। इससे स्किन टाइट रहती है और सुबह उठने पर ग्लोइंग नजर आती है। यह प्रक्रिया ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करती है।

दमकता चेहरा पाने के लिए आपको रात में सोने से पहले अपनी नाभि में तेल लगाना चाहिए। आयुर्वेद में भी इसे फायदेमंद बताया गया है। क्योंकि नाभि में तेल लगाने से स्किन में निखार आता है। इसके साथ ही पीरियड क्रैंप्स सहित अपच जैसी दिक्कतें दूरी होती हैं।

सुबह सुंदर दिखने के लिए आपको रात में सोने से पहले नाइट क्रीम जरूर लगानी चाहिए। ऐसा करने से आपकी स्किन न केवल मॉइश्चराइज रहती है बल्कि चेहरे को पर्याप्त नमी मिलती है। इसे लगाने से स्किन में कोलेजन प्रोडक्शन में बढ़ावा होता है। इसके साथ ही आपको अपनी डाइट पर भी ध्यान देना चाहिए।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।