Chocolate Day 2025 Date, Importance: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है और रोज डे, प्रपोज डे के बाद अब चॉकलेट डे का नंबर है। चॉकलेट डे हर साल 9 फरवरी के दिन मनाया जाता है। लेकिन, सवाल ये है कि इस दिन का ही चुनाव क्यों किया गया है। इस दिन में ऐसा खास क्या है जिसके बारे में आपको जानना चाहिए। साथ ही जानेंगे कि चॉकलेट का प्यार के साथ कनेक्शन क्या है, लोग इस दिन को क्यों मनाते हैं और इसका पूरा इतिहास क्या है। जान लेते हैं इस बारे में विस्तार से।
चॉकलेट को अक्सर स्नेह व्यक्त करने के लिए प्रेम भाषा के रूप में उपयोग किया जाता है क्योंकि यह मिठास और प्यार का प्रतीक है। 1840 से, जब वैलेंटाइन डे ने लोकप्रियता हासिल करना शुरू किया और प्यार से भरे इस सप्ताह का हिस्सा बन गया, तब से लोग चॉकलेट डे मना रहे हैं। तब से ये दिन वैलेंटाइन वीक में शामिल किया गया है।
चॉकलेट डे पर लोग अपने प्रियजनों को उनकी पसंद की चॉकलेट और चॉकलेट से बनी मिठाइयां उपहार में देते हैं। ऐसा माना जाता है कि चॉकलेट किसी व्यक्ति के मूड पर बहुत बड़ा प्रभाव डालती है और उन्हें खुश और उत्साहित बनाती है। डार्क चॉकलेट, कम से कम 70% कोको के साथ हार्मोन्स के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में होता है, जो प्रोजेस्टेरोन जैसे सेक्स हार्मोन के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, और यह कोर्टिसोल को विनियमित करने में भी सहायता कर सकता है। इससे डोपामाइन हार्मोन बढ़ता है और फिर हैप्पी हार्मोन्स बढ़ते हैं।
इसके अलावा चॉकलेट के प्रति प्यार उम्र या लिंग का कोई बंधन नहीं देखता। यह एक ऐसा स्वादिष्ट व्यंजन है जिसे सभी पीढ़ियों के लोग पसंद करते हैं और इसका लुत्फ़ उठाते हैं। चॉकलेट दिवस मनाने का सबसे अच्छा तरीका अपने प्रियजनों के साथ चॉकलेट शेयर करें। लोगों को चॉकलेट गिफ्ट करें ताकि वो खुशी से इसे खाएं और खुश हो जाएं। तो हैप्पी चॉकलेट डे, अपनों को भेजें चॉकलेट और उन्हें स्पेशल फील करवाएं। आगे जानते हैं Valentine Week Days List 2025: 7 फरवरी से 14 फरवरी तक, जानें वेलेंटाइन डे के सारे दिन