Cinnamon Tea Benefits: आज के समय भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच लोगों में नींद न आने की समस्या आम हो गई है। कई लोग तो सोने के लिए बिस्तर पर समय से चले जाते हैं, लेकिन वे घंटों करवटें बदलते रह जाते हैं और उन्हें नींद नहीं आती है। अगर आप भी इस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, तो सोने से पहले दालचीनी की चाय का सेवन कर सकते हैं।
दरअसल, अधिकतर किचन में दालचीनी का उपयोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। हालांकि, आप इससे चाय भी बना सकते हैं। दालचीनी में कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो तनाव को कम करने के साथ-साथ दिमाग को भी शांत करते हैं।
रात के समय सोने से करीब 30 मिनट पहले अगर आप दालचीनी की चाय का सेवन करते हैं, तो आपका शरीर रिलैक्स हो जाता है। इसके सेवन से दिनभर की थकावट भी कम होती है। रात के समय बार-बार नींद टूटने की समस्या भी इससे दूर हो जाती है।
दालचीनी की चाय बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन में पानी को गर्म करें। अब आप इसमें दालचीनी का एक छोटा टुकड़ा डाल दें। करीब 5-7 मिनट तक इसे धीमी आंच पर पकाएं। आप इसकी स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें शहद भी मिला सकते हैं। अब इसे छानकर कर पी लें। इसके सेवन से नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है।