भारतीय घरों में तांबे के बर्तनों में सदियों पुरानी पानी रखने की परंपरा रही है। दरअसल, तांबा एक प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल धातु है। इसमें पानी रखने से हानिकारक बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। तांबे का पानी पीने से पाचन भी बेहतर बना रहता है। वहीं, लगातार कई दिनों तक तांबे के बर्तनों में पानी रखने से यह गंदा हो जाता है। हालांकि, आप इसे घर पर आसानी से साफ कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको तांबे के बर्तनों को साफ करने के पांच बेहतरीन उपाय बताएंगे, जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं।
आप तांबे के बर्तनों को नींबू और नमक से क्लीन कर सकते हैं। इसे साफ करने के लिए आप सबसे पहले नींबू के रस में थोड़ा सा नमक मिलाकर तांबे के बर्तन पर रगड़ें। नींबू में मौजूद एसिड और नमक जमी हुई मैल को आसानी से हटा देते हैं। इसे साफ करने के बाद अब बर्तन को गुनगुने पानी से धो लें और सूखे कपड़े से पोंछ लें। इस तरह से बर्तन आसानी से चमकने लगेगा।
तांबे के बर्तनों को आप सिरका और आटा से भी साफ कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में विनेगर और थोड़ा गेहूं का आटा मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बर्तन पर लगाकर कुछ देर छोड़ दें। फिर स्क्रबर से रगड़ें और पानी से धो लें। इस तरह से आप गंदे से गंदे बर्तनों को आसानी से क्लीन कर सकते हैं।
टमाटर के रस से भी आप तांबे के बर्तनों को साफ कर सकते हैं। दरअसल, टमाटर में प्राकृतिक एसिड मौजूद होता है, जो तांबे के बर्तनों पर जमी गंदी परत को साफ करने में मदद करता है। इससे साफ करने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी टमाटर का रस लेकर बर्तन पर लगाएं, कुछ मिनटों बाद रगड़कर धो लें। इस तरह बर्तन नई तरह चमकने लगेगा।
किसी भी बर्तन को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू काफी कारगर होते हैं। दोनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और बर्तन पर लगाएं। कुछ मिनटों तक रगड़ें और फिर धो लें। यह उपाय खासकर जिद्दी दागों के लिए बेहतरीन है।
इमली का गूदा तांबे की परत को प्राकृतिक रूप से साफ करता है। इसको साफ करने के लिए आप थोड़ी इमली को पानी में भिगोकर उसका गूदा बनाएं और बर्तन पर इसे मलें। इसके बाद तांबे के बर्तनों को कुछ समय के लिए छोड़ दें। अब साफ पानी से धो लें। इस तरह तांबे का बर्तन नए जैसा चमकने लगेगा।
डिश वॉश और टूथपेस्ट से भी बर्तनों को आसानी से साफ किया जा सकता है। इसके लिए एक छोटी कटोरी में थोड़ा सा बर्तन धोने वाला लिक्विड (डिश वॉश) और सफेद टूथपेस्ट मिलाएं। इस मिश्रण को पुराने टूथब्रश से बर्तन पर लगाएं और हल्के हाथ से रगड़ें। कुछ समय के लिए ऐसे ही रखने के बाद, उसे साफ पानी से धोकर सूखा लें। इस तरह बर्तन आसानी से साफ हो जाएगा।
दही और बेसन से आप तांबे के बर्तनों को आसानी से क्लीन कर सकते हैं। इसके लिए आप थोड़ी सी दही में दो चम्मच बेसन मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे तांबे के बर्तन पर लगाकर 10 मिनट तक छोड़ दें। अब स्क्रबर से हल्के हाथों से साफ करें और धो लें। दरअसल, दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो बर्तन को आसानी से क्लीन करने में मददगार होता है।
आलू का छिलका और नमक से भी तांबे के बर्तन को क्लीन कर सकते हैं। बचे हुए आलू के छिलकों पर थोड़ा नमक छिड़कें और इससे तांबे के बर्तन को रगड़ें। यह प्रक्रिया 5 मिनट तक करें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। आलू में ऑक्सालिक एसिड होता है जो धुंधलेपन को हटाता है।
पुराने समय में राख और नींबू के रस का उपयोग बर्तनों को क्लीन करने के लिए किया जाता था। ऐसे में आप भी इसको अपना सकते हैं। इसको करने के लिए आप सबसे पहले लकड़ी या उपले की राख में नींबू निचोड़ें और इस मिश्रण को बर्तन पर रगड़ें। कुछ समय के बाद आप साफ पानी से धो लें। उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। आगे पढ़िएः गर्दन का कालापन कैसे दूर करें? इन 2 चीजों से तुरंत हटेगी काली टैनिंग