Delhi Tulip Festival 2025: देश की राजधानी नई दिल्ली में ट्यूलिप फेस्टिवल-2025 (Tulip Festival 2025) का आगाज हो गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (Delhi LG Vinai Kumar Saxena) और नीदरलैंड की राजदूत मारिसा जेरार्ड्स ने चाणक्यपुरी में इस फेस्टिवल का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया।
आप भी ट्यूलिप फेस्टिवल-2025 में शामिल हो सकते हैं और यहां आकर आप तरह-तरह के रंग बिरंगे ट्यूलिप को भी देख सकते हैं। इस फेस्टिवल में इस बार तीन लाख से अधिक ट्यूलिप लगाए गए हैं। ऐसे में अगर आप भी यहां जाने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपके लिए सभी तरह की जानकारी लेकर आए हैं। आपको इस लेख में यह भी बताएंगे कि आप कब तक और कितने बजे तक यहां जा सकते हैं।
दिल्ली ट्यूलिप फेस्टिवल-2025 में आप 23 फरवरी तक शामिल हो सकते हैं और यहां जाकर खूबसूरत नजारों को देख सकते हैं। यह फेस्टिवल चाणक्यपुरी में शांति पथ पर चल रहा है।
अगर आप भी ट्यूलिप फेस्टिवल में जाना चाहते हैं तो आप हर रोज सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक जा सकते हैं। यहां आप निःशुल्क प्रवेश कर सकते हैं।
ट्यूलिप फेस्टिवल में आप मेट्रो, बस या फिर निजी वाहन से आसानी से पहुंच सकते हैं। अगर बात करें नजदीकी मेट्रो स्टेशन की तो आपको सबसे पहले येलो लाइन पर जाना होगा। इसके बाद आप लोक कल्याण मार्ग पर उतर सकते हैं। यहां से आप ऑटो लेकर आसानी से शांति पथ जा सकते हैं। आगे पढ़िए- लाख कोशिशों के बाद भी नहीं घट रहा वजन? सुबह उठते ही पी लें इस खास मसाले का पानी