Desi Ghee Laddu: शादी-पार्टी हो या कोई तीज-त्योहार। लड्डू हर जगह बनते हैं। यहां हम आपके लिए ऐसे लड्डू की रेसिपी लेकर आए हैं, जो न केवल खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं। बल्कि इन्हें खाने से शरीर को कई तरह से फायदे मिलते हैं। यहां हम आटे के लड्डू की बात कर रहे हैं। इन्हें खाने से थकान दूर होती है। साथ ही बॉडी को एनर्जी मिलती है। यह नेचुरल सप्लीमेंट की तरह काम करता है। बाजार में मिलने वाले मिलावटी लड्डू खाने से बेहतर है कि आप घर पर शुद्ध चीजों से अपने लिए ताजी और टेस्टी लड्डू तैयार करें। इसे बनाते समय आप अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से ड्राईफ्रूट्स डाल सकते हैं। आइए यहां जानते हैं आटे की लड्डू की रेसिपी।
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
देसी घी – 200 ग्रामफाइन सूजी – 100 ग्रामआटा – 150 ग्राममिल्क – 8 चम्मचतरबूज के बीज – 1/4 कपकिशमिश – 8-10बूरा – 200 ग्रामइलायची पाउडर – 8-10
गर्मियों में कमजोर शरीर को मजबूत बनाने के लिए आप देसी घी से लड्डू बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाही में घी डालकर सूजी को भूनें। इसे तब तक भूनें जब तक इसमें से हल्की खुशबू न आने लगे और इसका रंग सुनहरा न हो जाए। फिर इसमें आटा डालें। मिक्स करें। फिर इसमें 2-3 चम्मच देसी घी डालें। सभी को मिक्स करके भूनें। आंच को धीमा रखें। लगातार चलाते रहें। करीब 15 मिनट तक चलाते रहें। जब ये थोड़ा रंग बदलने लगे और खुशबू आने लगे तो गैस को बंद कर दें। इसमें दूध डालकर मिक्स करें। इसके बाद फिर से गैस को ऑन कर लें। धीमी आंच पर इस मिश्रण को भूनते रहें। इसका टेक्सचर बदलने पर गैस बंद कर दें। ध्यान रखें कि ये जल न जाए। फिर कढ़ाई में मगज के बीज डालकर भूनें और आटे में मिला दें। अब अपनी पसंद के अनुसार इसमें ड्राई फ्रूट्स मिक्स करें। इलायची पाउडर डालना न भूलें। फिर बचे हुए घी को भी इसमें मिला दें। हाथों से अपनी पसंद के साइज के लड्डू तैयार करें।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: शाम के नाश्ते में 7 तरीके से बनाएं ढोकला, खाने वाले कहेंगे… वाह शेफ वाह!