गर्मी के मौसम में बॉडी को ठंडा रखने के लिए सामान्य तौर पर लोग कोल्ड ड्रिंक्स पीते हैं। इससे इंस्टेंट रिलीफ तो मिलती है, लेकिन हेल्थ पर इसका काफी गहरा असर हो सकता है। क्या आपको पता है, आप घर पर ही बॉडी को ठंडा रखने के लिए देसी ड्रिंक्स बना सकते हैं? इसके सेवन से आपको चिलचिलाती गर्मी से राहत तो मिलेगी ही, आप ठंडा भी महसूस करेंगे। इस आर्टिकल में हम आपको 5 देसी ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिसको आप आसानी से अपने घर पर ही तैयार कर सकते हैं।

गर्मी के मौसम में बॉडी को ठंडा रखने के साथ-साथ शरीर को हाइड्रेट रखना भी बहुत जरूरी होता है। शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने के लिए सत्तू का शरबत, बेल शरबत, नींबू पानी, आम पन्ना या फिर जलजीरा पानी पी सकते हैं।

सत्तू का शरबत बनाने के लिए आप सबसे पहले एक गिलास ठंडे पानी में 2 बड़े चम्मच सत्तू मिलाएं। अब आप इसमें अपने स्वाद के मुताबिक काला नमक और हल्का भुना जीरा पाउडर मिलाएं। अब एक चम्मच की मदद से इन सभी को सही से मिला लें। आप इसके साथ बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च के साथ धनिया पत्ता भी मिला सकते हैं। सत्तू का यह शरबत शरीर को ठंडा तो रखता ही है, बॉडी को एनर्जी भी देता है और लू से बचाने के साथ-साथ बॉडी को हाइड्रेट भी करता है।

गर्मी के मौसम में आम का पन्ना बॉडी के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसको कच्चे आम को उबालकर तैयार किया जाता है। इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले कच्चे आम को उबालें या फिर सीधे आग में भून लें, जिससे वे नरम न हो जाएं। अब ठंडा कर उसके गूदे को निकाल लें। इसको मिक्सी में डालें और साथ में चीनी, काला नमक, भुना जीरा और पुदीना मिलाएं और सही से फेंट लें। आप इसमें ठंडा पानी या फिर बर्फ भी मिला सकते हैं।

बेल का शरबत बनाने के लिए बेल को बीच से तोड़ें और उसके बीज को निकालकर बाकी गूदे को एक बर्तन में निकाल लें। अब थोड़ा सा पानी डालकर इसको अच्छे से मैश कर लें। अब इसको छननी से छान लें। अब आप इसको मीठा करने के लिए शहद या गुड़ मिला सकते हैं। इस तरह आप अपने घर पर इसको आसानी से तैयार कर सकते हैं। आप इसको कुछ समय के लिए फ्रिज में भी रख सकते हैं।

नींबू पानी बनाने के लिए एक गिलास ठंडे पानी में आधा नींबू निचोड़ें। अब इसमें चीनी, नमक और काला नमक डालें और सही से मिलाएं। चाहें तो पुदीना या बर्फ भी डाल सकते हैं।

जलजीरा पानी को बनाने के लिए आप एक गिलास पानी लें। इसमें पुदीना, धनिया, भुना जीरा, काला नमक, सादा नमक, हींग, इमली का गूदा और काली मिर्च मिलाएं और सही से पीस लें। अब इसको ठंडे पानी में मिलाएं। आप ऊपर से नींबू का रस भी डाल सकते हैं। आगे पढ़िएः गर्मी में भी हरा-भरा रहेगा तुलसी का पौधा, खाद के साथ मिट्टी में मिलाएं बस ये एक चीज