Mehndi Heena Powder for Hair: कोई बालों में चमक लाने के लिए मेहंदी लगाता है तो कोई सफेद बाल छुपाने के लिए इसे डाई की जगह इस्तेमाल करता है। यूं तो बालों को रंगने के लिए मेहंदी एक सुरक्षित और प्राकृतिक तरीका है, लेकिन क्या आपको पता है बालों में मेहंदी लगाने से आपको नुकसान भी हो सकता है। जी हां, सही पढ़ा आपने। बालों में जल्दी-जल्दी या जरूरत से ज्यादा मेहंदी लगाना नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

अगर आप जल्दी-जल्दी मेहंदी बालों में लगाते हैं तो इससे आपके बाल रूखे होकर टूटना शुरू हो सकते हैं। क्योंकि मेहंदी से बालों के टेक्सचर पर खराब असर पड़ सकता है। इससे बाल खुरदरे या रूखे भी हो सकते हैं। ड्राईनेस की वजह से बालों के टूटने की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए एक फिक्स समय अंतराल पर ही इसे अप्लाई करें।

बालों में जल्दी-जल्दी या जरूरत से ज्यादा मेहंदी लगाने से आपके बालों के स्कैल्प कमजोर हो सकते हैं। क्योंकि मेहंदी लगाने के बाद जब हेयर वॉश किया जाता है तो इस दौरान बालों के स्कैल्प पर खिचाव पड़ता है। ऐसे में वो कमजोर होकर टूट सकते हैं। इसलिए मेहंदी लगाने के बाद आपको अपने बालों में हेयर मास्क जरूर लगाना चाहिए।

अगर आप बालों में मेहंदी लगाना चाहते हैं तो सबसे पहले मेहंदी पाउडर में कुछ जरूरी चीजें जैसे शिकाकाई, आंवला, रीठा पाउडर जरूर मिक्स करें। इससे बालों को पोषक तत्व मिलेंगे। एक महीने में सिर्फ एक ही बार मेहंदी बालों में लगाना चाहिए। बालों में कभी भी एक घंटे से ज्यादा मेहंदी भूलकर भी न रचाएं। मेहंदी को रचने में सिर्फ 30 से 40 मिनट का समय लगता है। उसके बाद आप उसे वॉश कर सकती हैं।