Nautapa 2025: भीषण गर्मी और आग उगलता सूरज आने वाले दिनों में आपको परेशान करने वाला है। नौतपा (Nautapa) यानि नौ दिन तपा देने वाली गर्मी रहेगी। इस बार नौतपा (Nautapa 2025 Date) 25 मई से 8 जून तक रहेंगे। इस दौरान सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं। ऐसे में गर्मी का प्रकोप बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इस दरमियान सूर्य देव की उपासना का विशेष महत्व होता है। इसके साथ ही सेहत के लिए भी ये दिन बेहद सतर्क रहने वाले होते हैं। क्योंकि नौ दिन बेहद ज्यादा गर्मी रहती है। इसलिए आपको पता होना चाहिए कि नौतपा में क्या करना चाहिए क्या नहीं और क्या खाना चाहिए और क्या खाने से बचना चाहिए? कुछ चीजें आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
नौतपा में आपको तला-भुनीं चीजों से तौबा कर लेनी चाहिए। क्योंकि ज्यादा मसालेदार खाना आपको बीमार कर सकता है। गर्मी में तेज मसाले खाने से पेट खराब हो सकता है। इतना ही नहीं जलन, एसिडिटी की दिक्कत बढ़ सकती है।
नौतपा के 9 दिन आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप कम से कम प्रिजर्वेटिव फूड या पैक फूड्स का सेवन करें। ये चीजें आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इतना ही नहीं अल्कोहल, कॉफी, चाय का सेवन करने से बचें।
बैंगन की तासीर गर्म होती है। ऐसे में नौतपा के दौरान इसे खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे पाचन तंत्र गड़बड़ हो सकता है। इसके साथ ही लहसुन का प्रयोग भी इन दिनों कम करें। क्योंकि इसे ज्यादा खाने से सीने में जलन हो सकती है।
पेट की दिक्कत और स्किन प्रॉब्लम से बचने के लिए आपको नौतपा के 9 दिन जिमीकंद को डाइट प्लान में शामिल नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसकी तासीर काफी गर्म होती है। इसे खाने से सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं।
नौतपा (Nautapa) में नॉनवेज का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसे खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। इस दौरान आपको सेहतमंद रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। इसके साथ ही हल्का भोजन करने का प्रयास करना चाहिए।