Tea For Weight Loss: यूं तो चाय को सेहत के लिए ज्यादा अच्छा नहीं माना जाता है। लेकिन कुछ हेल्दी ड्रिंक्स मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर भूख को नियंत्रित करते हैं और वजन घटाने में मदद करते हैं। अगर आप भी अपने थुलथुले पेट को अंदर करना चाहते हैं तो आपको सुबह की शुरुआत एक हेल्दी अनोखी चाय से करनी चाहिए। इससे आपके पेट के अलावा हाथों और जांघों पर जमी जिद्दी चर्बी भी घटने लगेगी। यहां जानिए इसे पीने के फायदे और बनाने का तरीका।
प्याज का इस्तेमाल लगभग हर घर की रसोई में होता है। इससे कई तरह की डिश बनाई जाती है। लेकिन क्या कभी आपने प्याज की चाय पी है? प्याज में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण के अलावा एंटी-कार्सिनोजेनिक और एंटी-एलर्जिक गुण होते हैं। इससे शरीर कई तरह की बीमारियों से बचता है। इतना ही नहीं पेट से संबंधित परेशानियां भी इसे पीने से दूर होती हैं। ब्लड शुगर, नींद, हाई बीपी की समस्या में भी आराम मिलता है। एक रिसर्च के मुताबिक प्याज की चाय पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। क्योंकि इसे पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। जिसके चलते वजन कम होता है। साथ ही एक्स्ट्रा कैलोरी भी बर्न होती है।
प्याज की चाय बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को धोकर काटें।इसे पैन में डालकर उबालें। इसके बाद पानी को छान लें।अब इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं।आप इसमें ग्रीन का बैग भी मिला सकते हैं।सभी चीजों को मिक्स करें। आपकी चाय तैयार है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।