How to remove ear wax: रोजाना नहाते समय हम अपने शरीर के अंगों की सफाई करते हैं। लेकिन इसके बाद भी कुछ जगह छूट ही जाती हैं। इनमें से एक है हमारे कान। नहाते समय बाहर से तो कान साफ हो जाते हैं लेकिन इसके अंदर गहराई में चिपकी गंदगी को हटाना थोड़ा मुश्किल होता है। अगर कान में ज्यादा गंदगी जमा हो जाए तो इससे कान में दर्द हो सकता है।
वहीं सुनने में कई बार कठिनाई आ सकती है। कई बार लोग ईयरबड्स या किसी टूल की सहायता से अपने आप कान की सफाई करने लग जाते हैं। ऐसा करना कई बार मुसिबत को न्यौता देने समान हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कान का मैल कैसे आसानी से निकालें और क्या है कान साफ करने का सबसे आसान और सुरक्षित तरीका।
ईयरबड्स या किसी चीज से कान का मैल निकालते समय कई बार ये बाहर आने की बजाए और अंदर चला जाता है। ऐसे में ईयर वैक्स को निकालने का सबसे सुरक्षित तरीका यही है कि आप किसी एक्सपर्ट या डॉक्टर के पास जाएं। खुद से कान साफ करने पर आपको कान में दर्द या संक्रमण की दिक्कत हो सकती है।
अगर आपके कान में मैल जमा हो गया है तो उसे निकालने के लिए आप बाजार से डॉक्टर की सलाह पर ईयर ड्रॉप्स लेकर आएं। क्योंकि ईयरवैक्स कई बार कान के काफी अंदर जमा हो जाता है। कान के अंदरूनी हिस्सों में चिपकने से इसे निकालना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में ईयर ड्रॉप्स डालने पर इसे बाहर निकालने में मदद मिलती है।
बहुत जल्दी-जल्दी कान से मैल निकालने की जरूरत नहीं होती है। अगर आप रोजाना कुछ आदतें डाल लेते हैं तो आपके कान में ज्यादा मैल जमा ही नहीं होगा। इसके लिए रोजाना नहाने के बाद तौलिए के किनारे से कान को साफ करें। उसे कान में घुमाएं। नहाने के बाद मैल नरम हो जाता है जो आसानी से बाहर निकल सकता है। इसके साथ ही आप नहाने के बाद गीले कपड़े से कान को जरूर साफ करें।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।