रमजान के पाक महीने की आखिरी तिथि को चांद का दीदार करने के बाद ईद का पर्व मनाया जाता है। ईद को ईद-उल-फितर के नाम से भी जाना जाता है। ईद के मौके पर इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने जाते हैं और घर आकर सेवइयां खाते हैं। इस मौके पर घर आए मेहमानों की भी मुंह सेवई से मीठी कराई जाती है।

ईद के मौके पर लोग तैयार होकर एक दूसरे के घर मिलने जाते हैं। वहीं, कई जगहों पर ईद पर लोग अपने से उम्र में छोटे को ईदी (Eidi) देते हैं। कई लोग तो ईदी में पैसा या फिर कुछ बेहतर गिफ्ट देते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस ईद पर अपनों को ईदी में कुछ बेहतर देने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ बेहतर गिफ्ट आइडिया लेकर आए हैं। आप यहां से देखकर अपनों को ईदी दे सकते हैं।

ईद के मौके पर आप अपने दोस्तों या फिर परिवार के सदस्यों को इत्र दे सकते हैं। ईद पर गिफ्ट में देने के लिए यह एक अच्छा विकल्प है। ईद पर लोग एक दूसरे से मिलने जाते हैं, ऐसे में इस दिन कई लोग इत्र लगाते हैं। वैसे भी ईद पर इत्र को तोहफे में देने की परंपरा काफी पुरानी रही है।

ईद के मौके पर कुरान स्टैंड भी आप गिफ्ट कर सकते हैं। इसके साथ एक मैट भी दे सकते हैं। कुरान स्टैंड पर कुरान को रख कर पढ़ा जा सकता है। वहीं, मैट नमाज पढ़ने के लिए काफी उपयोगी होगा। इस गिफ्ट को आप पर्सनलाइज्ड भी बनवा सकते हैं।

ईद पर अगर आप किसी के घर जा रहे हैं तो आप गिफ्ट में बाउल को ले जा सकते हैं। यह मार्केट में आपको 500- 1500 के बीच मिल सकता है। यह मल्टी पर्पज होता है, जिसको ईद के मौके पर सेवई खाने के लिए उपयोग किया जा सकता है।

ईदी में गिफ्ट देने के लिए जूलरी सेट रखने वाला बॉक्स भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है। यह अपने से छोटी बच्चियों को दिया जा सकता है। इसमें वह अपने गहने को रख सकती हैं, जो एक ही जगह पर रहेगा। इसमें आपको कई तरह के ऑप्शन भी मिल जाएंगे। आगे पढ़िएः नवरात्र के नौ दिन और 9 रंग… यहां जानें आपको किस दिन किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए