Face yoga to reduce puffiness: सुबह उठने के बाद कई बार जब लोग मिरर में चेहरा देखते हैं तो उनको अपने फेस पर अजीब सी सूजन दिखती है। फूला-फूला चेहरा करीब सोकर उठने के 2 या 3 घंटे तक रहता है। आंखों से लेकर पूरे फेस पर पफीनेस यानि सूजन हो जाती है। इसे देखकर घबराने की जरूरत नहीं है। रात में कई बार कुछ अनहेल्दी खाने की वजह से या फिर किसी बीमारी और दवाई के रिएक्शन से ऐसा हो सकता है।
कई बार रात में नींद न पूरी होना, तनाव, एलर्जी या फिर एल्कोहल के सेवन से भी ये दिक्कत हो सकती है। ऐसे में अगर आपको ये दिक्कत बार-बार होती है या अक्सर आपका चेहरा सुबह उठने पर सूजा हुआ दिखता है तो आपको नियमित तौर पर कुछ फेस योगा करने चाहिए। इससे आपको काफी राहत महसूस होगी। आइए जानते हैं इसके बारे में।
सिंहासन
यह योगासन करने के लिए सबसे पहले घुटनों के बल बैठ जाएं। फिर अपनी एड़ियों को एक-दूसरे के ऊपर रखें। इसके बाद आपको अपनी पीठ सीधी करनी है। हाथों को घुटनों पर रखें। इस मुद्रा में 5-10 मिनट तक बैठें।
चेहरे की सूजन को कम करने के लिए आप नेक स्ट्रेच कर सकते हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले सिर को पीछे की ओर झुकाएं। फिर आपको अपनी ठोढ़ी को ऊपर की ओर तरफ उठाना है। अब 10 सेकंड तक ऐसे ही रुकें। थोड़ा आराम करें फिर ये क्रिया 10 बार दोहराएं।
चेहरे की पफीनेस को कम करने के लिए अपने होंठों को कसकर बंद करें। अब अपने मुंह को मछली की तरह बनाने की कोशिश करें। फिरहोंठों को ऊपर की तरफ खींचने की कोशिश करें। इस मुद्रा में 10 सेकंड रुकें। इस क्रिया को आप 10 बार दोहराएं।