Good Friday 2025: ईसाई धर्म के लोगों के लिए गुड फ्राइडे (Good Friday) का दिन बेहद खास होता है। इसे होली फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे या फिर ग्रेट फ्राइडे के नाम से भी जाना जातै है। इस साल गुड फ्राइडे 18 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा। ब्राजील, मेक्सिको,जर्मनी, कनाडा जैसी जगहों पर इन दिन राष्ट्रीय अवकाश रहता है। त्योहार के लिए 40 दिन पहले ही फास्ट रखना शुरू कर देते हैं। गुड फ्राइडे के बाद आने वाले संडे को ईस्टर संडे (Easter Sunday) कहा जाता है। इन दोनों ही दिन आप दिल्ली के फेमस चर्च जाकर प्रभु ईसा मसीह के बलिदान को याद कर सकते हैं। यहां हम आपको दिल्ली के कुछ फेसम चर्च के बारे में बताने जा रहे हैं।
गुड फ्राइडे और ईस्टर संडे पर आप कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन जा सकते हैं। ये वायसराय चर्च के भी नाम से भी फेमस है। इसे ब्रिटिश वास्तुकार हेनरी अलेक्जेंडर मेड ने डिजाइन किया था। ये चर्च नई दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू में संसद भवन के पश्चिम में बना हुआ है।
गुड फ्राइडे के दिन आप दोस्तों या परिवार के साथ दिल्ली के कनॉट प्लेस में बने सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च भी जा सकते हैं। इसे दिल्ली का सबसे बड़ा चर्च माना जाता है। यहां आपको गुड फ्राइडे और ईस्टर संडे पर खूब भीड़ मिलेगी।
दिल्ली का सबसे पुराना चर्च (Historic and Famous Churches in Delhi) सेंट जेम्स चर्च को बताया जाता है। यह कश्मीरी गेट के पास बना है। पीले और सफेद रंग से बने इस चर्च में हमेशा चहल-पहल रहती है।
गुड फ्राइडे और ईस्टर संडे पर आप सेंट स्टीफन चर्च भी जा सकते हैं। यह चांदनी चौक में बना है। ये भी दिल्ली के सबसे पुराने चर्चों में से एक है।