Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर आज सुबह से ही भक्त शनिदेव की उपासना में लीन हैं। शनि देव को कर्मफल का दाता कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो मनुष्य जैसा कर्म करता है शनि देव उसको ठीक वैसा ही फल प्रदान करते हैं। यूं तो प्रत्येक शनिवार को शनि देव की पूजा का विधान होता है। लेकिन आज यानि 27 मई का दिन विशेष है। आज शनि जयंती और बड़ा मंगल (Bada mangal and shani jayanti) एक साथ है। ऐसे में इस दिन पूजा करने से भक्तों को शनि देव और हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। इस दिन आप दिल्ली-NCR के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन करने जा सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां दर्शन करने से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।
श्री शनिधाम मंदिर, छतरपुर (दिल्ली)
भारत का बहुत बड़ा और प्रसिद्ध शनि देव मंदिर छतरपुर क्षेत्र में है। इस मंदिर में शनिदेव की 21 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित है। इसे काले पत्थर से बनाया गया है। शनि जयंती पर आज यहां विशेष पूजन होता है।
दिल्ली के महरौली में स्थित यह मंदिर काफी प्रसिद्ध है। इस मंदिर में शनि देव की बहुत बड़ी मूर्ति विद्यमान है। यह अष्टधातुओं से बनी है। ऐसी मान्यता है कि यहां दर्शन करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। इतना ही नहीं यहां एक प्रतिमा में शनिदेव गिद्ध वहीं दूसरे में भैंस पर सवार हैं।
अगर आप नोएडा में रहते हैं तो शनि जयंती पर आप सेक्टर 71 में स्थित शनि मंदिर जा सकते हैं। इस मंदिर की काफी मान्यता है। शनि जयंती पर यहां दिनभर भक्तों की कतारें लगी रहती हैं।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: Shani jayanti 2025 wishes: जय-जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी, सूर्य पुत्र प्रभु छाया महतारी…शनि जयंती पर भेजें ऐसे शुभ संदेश