Father’s Day 2025 Date, History and Significance: मां-बाप के प्रति प्रेम, समर्पण, त्याग, आदर और सम्मान दर्शाने के लिए यूं तो सभी दिन होते हैं। लेकिन कुछ खास दिन इसलिए मनाए जाते हैं ताकि पेरेंट्स को स्पेशल फील करवाया जा सके। इन्हीं दिनों में एक है फादर्स डे। पिता हमारी जिंदगी में किसी सुपर हीरो से कम नहीं होते हैं। हर मुसिबत में सबसे पहले और आगे वहीं हमारा सहारा बनकर खड़े रहते हैं। उनके प्यार और त्याग की कोई सीमा नहीं होती है। बच्चों की अच्छी जिंदगी देने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। ऐसे में उन्हें खास महसूस करवाने के लिए हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस साल कब है फादर्स डे और क्या है इसका रोचक इतिहास।
‘फादर्स डे’ पहली बार वाशिंगटन के स्पोकेन शहर में सेलिब्रेट किया गया। इसका प्रस्ताव सोनोरा स्मार्ट डॉड ने दिया था। ऐसा बताया जाता है कि उनकी मां नहीं थी। उनके पिता ने ही सोनोरा समेत उनके 5 भाई-बहनों का लालन-पालन किया। उनके इसी समर्पण से प्रभावित होकर उन्होंने फादर्स डे मनाने का प्रस्ताव दिया।
उन्होंने जून में इस फादर्स डे को मनाने की याचिका दायर की। इतना ही नहीं उन्होंने लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का काम भी किया। इसके बाद 9 जून 1910 को पहला ‘फादर्स डे’ मनाया गया। राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने1966 में जून के तीसरे संडे को फादर्स डे सेलिब्रेट करने का ऐलान किया। संयुक्त राज्य अमेरिका ने भी इसे मान्यता दी। 1972 में इसे अवकाश भी घोषित कर दिया गया।
इस साल फादर्स डे 15 जून 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन को खास बनाने के लिए बच्चों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। कोई पापा के लिए सरप्राइज पार्टी प्लान कर रहा है तो कोई उनके लिए गिफ्ट खरीदने में जुटा है।