Foods To Avoid With Mangoes: आम को ‘फलों का राजा’ कहा जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसे ‘गर्मी का सुपरफूड’ भी कहा जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो भीषण गर्मी से भी बचाते हैं। गर्मी के मौसम में मार्केट में चारों तरह आम दिखने लगता है। इसका स्वाद मीठा होने के साथ-साथ काफी रसीला भी होता है, जिसके कारण बच्चों से लेकर बड़ों तक काफी पसंद करते हैं।
वैसे तो यह काफी फायदेमंद होता है, लेकिन इसके साथ कुछ खास चीजों का सेवन काफी खतरनाक हो सकता है। अगर आप आम के साथ इन चीजों को खाते हैं, तो फायदा की जगह नुकसान हो सकता है। इस लेख में हम आपके लिए उन चीजों के बारे में बताएंगे, जिसको आम के साथ भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।
आम के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, दही की तासीर ठंडी होती है, जबकि आम गर्म तासीर वाला होता है। इन दोनों चीजों को एक साथ सेवन करना हानिकारक होता है। इसको एक साथ खाने से पाचन गड़बड़ हो सकता है। आम और दही को एक साथ खाने से त्वचा पर फोड़े-फुंसी भी हो सकती है।
आम के साथ न खाएं खट्टी चीजें
आम के साथ खट्टी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे कई तरह की परेशानी हो सकती है। आम स्वाभाव से मीठा और गर्म तासीर वाला होता है, जबकि खट्टी चीजें जैसे नींबू, इमली, दही या संतरा ठंडी और अम्लीय तासीर की होती हैं। ऐसे में इसका असर पाचन को बिगाड़ सकता है।
आम के साथ भूलकर भी नॉनवेज नहीं खाना चाहिए। इसको खाने से गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। दरअसल, आम और नॉनवेज पचने में काफी समय लेते हैं। ऐसे में इनका सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए। दोनों के बीच कम से कम तीन घंटे का अंतर रखना चाहिए।
आम खाने के तुरंत बाद कोल्ड ड्रिंक पीना शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है। कोल्ड ड्रिंक्स में मौजूद कार्बोनेटेड तत्व और आम में मौजूद नेचुरल शुगर मिलकर पेट में गड़बड़ी कर सकते हैं।
अगर आप आम खाने के तुरंत बाद मसालेदार खाना खाते हैं, तो इससे कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। मसालेदार खाने और आम को साथ खाने का खराब असर आपकी त्वचा पर भी पड़ सकता है। इससे स्किन पर रैशेज की परेशानी हो सकती है।