Bakrid Mehndi Design 2025: मुस्लिम समुदाय बेसब्री से बकरी ईद का इंतजार कर रहा है। इन दिनों मुस्लिम परिवारों में खुशी का माहौल है। बकरा ईद यानि ईद-उल-अज़हा (eid-al-adha) की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस दिन कुर्बानी दी जाएगी। अल्लाह की रजा के लिए कुर्बानी देने की परंपरा होती है। इसके लिए लोग अपने-अपने तरीके से तैयारी में जुटे हैं। मुस्लिम समुदाय में इस दिन का खास महत्व होता है। इस महीने हज की अरकान पूरी की जाती है। घरों में जश्न का माहौल होता है। खाने-पीने के लिए बहुत सारी चीजें बनाई जाती हैं।

बकरा ईद से एक दिन पहले भी चांद रात मनाई जाती है। महिलाएं इस दिन खासतौर पर सजती-संवरती हैं। महिलाओं ने तो कई दिन पहले से ही त्योहार पर पहनने के लिए कपड़े खरीदने से लेकर मेकअप के सामान जुटाने शुरू कर दिए थे। ऐसे में अगर आप बकरी ईद के लिए पैरों पर लगाने के लिए मेहंदी डिजाइन खोज रही हैं तो यहां हम आपके लिए बेहद सुंदर Foot Mehndi Designs के आइडिया लेकर आए हैं। ये आपके पैरों को इतना सुंदर दिखाएंगे कि आपकी सहेली भी आपकी डिजाइन देखकर तारीफ जरूर करेगी।

त्योहार पर पैरों पर लगाने के लिए आप ऐसे डिजाइन चुन सकती हैं। गोरे-गोरे पैरों पर इस तरह के मेहंदी डिजाइन बहुत सुंदर लगेंगे।

नई नवेली दुल्हन की अगर ये पहली ईद है तो उसे इस तरह के झूमर डिजाइन वाली मेहंदी पैरों में लगानी चाहिए। इससे आप पांव दिखने में बेहद सुंदर नजर आएंगे।

सूट के साथ आप इस तरह के गोल बॉडर वाले मेहंदी डिजाइन भी लगा सकती हैं। ये दिखने में बहुत सुंदर लगते हैं। ये जल्दी भी लग जाते हैं और लुक भी बहुत शानदार मिलता है।

बकरी ईद पर लगाने के लिए इस तरह से मिनिमेस्टिक मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं। ये हर उम्र की महिला पर अच्छे लगते हैं। इन्हें किसी भी तरह के आउटफिट के साथ लगाया जा सकता है।

बकरी ईद पर आप पैरों में इस तरह से बेल डिजाइन की मेहंदी लगा सकती हैं। सिंपल डिजाइन पसंद है तो आप पहली डिजाइन चुनें। अगर आप थोड़ा हैवी डिजाइन पसंद करती हैं तो दूसरा और तीसरा डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेगा।