Ganga Dussehra 3D Rangoli Design: हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का विशेष महत्व है। इस दिन दान-पुण्य और पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है। इस बार गंगा दशहरा पर कई महासंयोग भी बन रहे हैं। गंगा दशहरा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन मां गंगा ने पृथ्वी पर अवतरण लिया था। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन किया गया पुण्य कई गुना अधिक फल देता है। इस दिन अगर आप भी घर में पूजा-पाठ करने वाले हैं तो मंदिर या घर में शुभता लाने के लिए रंगोली बना सकते हैं। यहां हम आपके लिए गंगा दशहरा के लिए 3D रंगोली डिजाइन लेकर आए हैं।
गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आप जल में मां गंगा के चरणों वाली रंगोली बना सकते हैं। इसमें कमल के फूल बनाना न भूलें।
गंगा दशहरा पर आप देवों के देव महादेव के साथ गंगा जल की रंगोली बना सकते हैं। स्वास्तिक चिन्ह की रंगोली भी इस मौके लिए परफेक्ट रहेगी।
शुद्ध जल देखने में नीला जैसा लगता है। ऐसे में आप हल्के नीले रंग से मां के स्वरूप की ऐसी रंगोली भी बना सकते हैं। ये देखने में बेहद यूनिक लगेगी।
गंगा दशहरा समेत किसी भी तीज-त्योहार पर आप इस तरह के 3D डिजाइन में रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। ये देखने में बहुत सुंदर लगेगी।