ज्यादातर महिलाओं को लंबे नाखून रखना पसंद होता है। लंबे नाखून हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम जो करते हैं। वहीं, इसके लिए अधिकतर महिलाएं सैलून जाकर जेल नेल्स (Gel Nails) या नेल एक्सटेंशन (Nail Extensions) करना पसंद करती हैं। अगर आप भी इन्हीं महिलाओं में से एक हैं और हर महीने नेल एक्सटेंशन कराती हैं, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है।

दरअसल, हाल ही में फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट आंचल पंथ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में स्किन एक्सपर्ट बताती हैं, ‘नेल एक्सटेंशन दिखने में भले ही बेहद खूबसूरत लगते हैं। हालांकि, इन्हें कराते समय महिलाएं एक ऐसी गलती कर बैठती हैं, जिससे उन्हें बाद में गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।’

डॉ. पंथ के मुताबिक, ‘नेल एक्सटेंशन करते हुए नेल आर्टिस्ट एक टूल की मदद से आपके क्यूटिकल्स को पीछे की ओर कर देते हैं या कटर की मदद से इसे थोड़ा काट देते हैं। उनका कहना होता है कि ऐसा कंरने से जेल नेल्स या नेल एक्सटेंशन ज्यादा लंबे तक टिकते हैं। हालांकि, आपको बता दें कि ऐसा करना बेहद हानिकारक हो सकता है।’

डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, क्यूटिकल्स आपकी नेल प्लेट को सुरक्षा देने का काम करते हैं। इसके अलावा जब आप क्यूटिकल्स को पीछे की ओर करते हैं या इन्हें काट देते हैं, तो इससे नेल फोल्ड और नेल बैड के बीच गैप बढ़ जाता है, जिसमें समय के साथ पानी या गंदगी जमा हो सकती है। ये समय के साथ सूजन, लालिमा या गंभीर इंफेक्शन का कारण भी बन सकता है। ऐसे में नेल एक्सटेंशन या जेल नेल्स कराते समय क्यूटिकल्स को छूने या काटने से पूरी तरह बचें। इस तरह आप सुंदर नाखून भी पा सकेंगी और आपको किसी तरह का नुकसान भी नहीं झेलना पड़ेगा।

उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- मोटापा कम करने के लिए केले में मिलाकर खा लें ये खास चीज, तेजी से घटने लगेगी शरीर की चर्बी