Genius Kids ki Pehchan : हर बच्चा अपने आप में बेहद अनोखा होता है। कोई बहुत शैतान तो कोई चंचल होता है। किसी को शांत बैठकर खेलना पंसद होता है। वहीं कुछ बच्चे एक मिनट भी एक जगह नहीं टिकते हैं। कुछ लोग पढ़ाई में बहुत होशियार होते हैं वहीं कुछ बच्चों को कितनी भी कोशिश कर लें एक बार में कोई बात समझ नहीं आती है।

जब भी बच्चा छोटा होता है तो उनके मन में एक सवाल होता है कि वो जीनियस है या नहीं या जीनियस बच्चे को कैसे पहचानें? पीडियाट्रिशियन राजीव झा ने इंटाग्राम पर वीडियो शेयर करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगर आपके बच्चे में 3 संकेत दिखते हैं तो समझ जाइए कि तेज दिमाग का है।

बहुत एक्टिव रहते हैं ऐसे बच्चे

जो बच्चे हर टाइम बहुत एक्टिव रहते हैं ऐसे बच्चे बाकी बच्चों की तुलना में इंटेलिजेंट माने जाते हैं। चीजों को जानने की उत्सुखता, हर चीज को छूकर देखना, घूमते-फिरते रहना ऐसे बच्चों के शौक होते हैं।

कई बच्चों को आपने देखा होगा कि वो अपने आप खुद करने की जिद करते हैं। खाना खाने से लेकर जूते पहनने तक इन्हें खुद करना होता है। आप इन्हें बोलेंगे तो भी ये नहीं सुनते। ये बहुत फोकस होकर अपना काम करने की कोशिश करते हैं।

कुछ बच्चे शुरूआत से ही बहुत क्रिएटिव होते हैं। कोई काम करना हो या किसी सिच्युएशन के बारे में बताना हो इनके पास अलग ही कहानी होती है। किसी भी तरह की सिचुएशन में खुद को बचा सकते हैं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।