Jagannath Ratha Yatra 2025 Wishes, images, Status, Shubhkamnaye, Puti Ratha Yatra Date: भगवान जगन्नाथ के भक्तों का इंतजार लंबे समय बाद आज खत्म हुआ है। आज ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का शुभारंभ होने जा रहा है। यह यात्रा पुरी के जगन्नाथ मंदिर से शुरू होगी। जोकि गुंडिचा मंदिर तक जाएगी। यह रथ यात्रा कुल 12 दिनों तक चलेगी। यह धार्मिक आयोजन 8 जुलाई 2025 को नीलाद्रि विजय के साथ पूर्ण होगा। भगवान जगन्नाथ के भक्त दुनियाभर में हैं। कई लोग यात्रा में शामिल होने के लिए ओडिशा पहुंचे हैं। वहीं कई लोग अपने-अपने शहरों में भगवान जगन्नाथ मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग टीवी, सोशल मीडिया के जरिए यात्रा के दर्शन करने को तैयार बैठे हैं।
ऐसे में इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए आप अपने प्रियजनों को भगवान जगन्नाथ से संबंधित शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। आप यहां से अपने लिए बेस्ट संदेश (Rath Yatra Wishes in Hindi) चुन सकते हैं। आप इस खास मौके पर जगन्नाथ रथ यात्रा के इन शानदार हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए आप अपनों को इसकी शुभकामनाएं दे सकते हैं।
हे भगवान जगन्नाथ, पकड़ लीजिए अपने भक्तों का हाथ,कृपा कीजिए कि हम सभी चलते रहें आपके साथ।Happy Jagannath Rath Yatra
रथ की रस्सी को थामेंगे हमारे ये दोनों हाथ,जीवन की रस्सी को थामेंगे हमारे भगवान जगन्नाथ।आप सभी को रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं!
भगवान जगन्नाथजी की रथ यात्रा के इस पावन अवसर परआपको और आपके परिवार को दिल से शुभकामनाएं!भगवान जगन्नाथ आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएं।रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं!
नगर पुरी के नाथ हैं जगत के आधार,राम, कृष्ण, कल्की यही नारायण अवतार,जगन्नाथ रथ यात्रा की मंगलमय शुभकामनाएं 2025
जय जगन्नाथ-जय जगन्नाथ,सब के सिर पर तेरा हाथ।संग-संग सदा नाथ का साथ,कैसे कोई हो सकता है अनाथ।रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं!