Happy Vat Savitri Vrat 2025 Wishes, Images, Quotes, Status, Messages: पूरे देश में आज यानी 26 मई को वट सावित्री व्रत मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री व्रत रखती हैं। यह व्रत अखंड सौभाग्य की प्राप्ति और पति की लंबी उम्र की कामना के लिए किया जाता है। इस दिन विशेष रूप से वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है।
इस दिन सुबह उठकर महिलाएं सोहल श्रंगार करके तैयार होती हैं और फिर बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। यह पूरा दिन सुहागिनों के नाम रहता है। मान्यता है कि बट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवों का वास होता है। ऐसे में बट वृक्ष की पूजा करने और व्रत रखने से घर में सुख-समृद्धि के योग बनते हैं और रुके हुए कार्य पूरे होते हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं एक-दूसरे को खास शुभकामना संदेश भी भेजती हैं। यहां हम आपके लिए टॉप 20 शुभकामना संदेश लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपनों को भेज सकते हैं।
वट सावित्री के लिए टॉप मेहंदी डिजाइन
वट सावित्री के पर्व पर अपनों को भेजें ये खास संदेश और तस्वीरें-
बिना अन्न जल व्रत करना,प्रेम की अटूट परिभाषा है,आप यूं ही प्रेम बंधन में बंधे रहें,मेरे दिल की बस यही आशा है।
अखंड सौभाग्य का ये पर्व आपके दांपत्य जीवन में खुशियां लाएं,दूर हो कष्ट, आप सात जन्मों तक साथ निभाएं।वट सावित्री की हार्दिक शुभकामनाएं!Vat Savitri Wishes
वट सावित्री के व्रत पर है यही है मेरी प्रार्थना,आपका सुहाग रहे सलामत और पूरी हो आपकी हर कामना।वट सावित्री की शुभकामनाएं!
वट वृक्ष से बांधी है कच्चे सूत की डोर,पति-पत्नी के जीवन में हमेशा हो खुशियों की भोर,कभी न टूटे ये सुंदर संबंध की डोर।Happy Vat Savitri Vrat 2025 Wishes
आशीर्वाद बड़ों का, प्यार पति का,सदा मिले दुआएं सबकी,वट सावित्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
रखा है हमने व्रत इसी ख्वाहिश के साथ ,लंबी हो उम्र आपकी, बना रहे हमेशा एक-दूजे का साथ।वट सावित्री की बधाई!
आपकी लंबी आयु की मुझे दरकार है,व्रत कर रही हूं मैं, हर जन्म में आपका इंतजार है।Happy Vat Savitri Vrat 2025
वट सावित्री व्रत का ये पर्व लाए खुशियां हजार,यही है हमारी दुआ कि सुहागिन हर बार मनाएं ये त्योहारसलामत रहें आप और आपका परिवार।वट सावित्री व्रत की बहुत-बहुत बधाई!
सात जन्म का साथ मिले,ऐसा जीवन मुझे खास मिले,ना हो कोई ख्वाइश मेरी,बस जब तुझे याद कंरू तू मेरे पास मिले।
सुख-दुःख में हम तुम हर पल साथ निभाएंगे,एक जन्म नहीं सात जन्म पति-पत्नी बन आएंगे।वट सावित्री व्रत की बहुत-बहुत बधाई!
सौभाग्य और दीर्घायु का वरदान देने वाले व्रत वट सावित्री की सुहागिनों को हार्दिक शुभकामनाएं!
आर्शीवाद बड़ों का, प्यार पति का,दुआएं सबकी, करुणा मां की,वट सावित्री व्रत पर आप सभी को हार्दिक बधाई!
पति-पत्नी आप दोनों का यह रिश्ता हमेशा हंसता-खेलता रहे,कभी न आए आप दोनों पर किसी भी तरह का विपदा।आप दोनों को वट सावित्री की हार्दिक शुभकामनाएं!
हाथों में आपकी चूड़ियां हमेशा खनकती रहें, मांग में सिंदूर सजा रहे और होठों की मुस्कान बनी रहे।पूरे परिवार को वट सावित्री की हार्दिक शुभकामनाएं!