Happy Vat Savitri Vrat 2025 Quotes Wishes Images Messages: हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का काफी महत्व है। हर साल इस त्योहार को ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति के दीर्घायु जीवन की मंगल कामना करते हुए वट सावित्री का व्रत रखती हैं। ऐसे में आज यानी सोमवार को वट सावित्री का पर्व मनाया जा रहा है।
इस खास दिन पर सुहागिन महिलाएं खास तरह की तैयारियां करती हैं। इस दिन महिलाएं खूब सजती-सवरती हैं और अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए एक-दूसरे को शुभकामना संदेश भी भेजती हैं। ऐसे में हम आपके लिए कुछ बेहतरीन बधाई संदेश लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपनों को भेज सकती हैं।
वट सावित्री व्रत पर अपनों को भेजें बधाई संदेश:
आशीर्वाद बड़ों का, प्यार पति का,सदा मिले दुआएं सबकी,वट सावित्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!Happy Vat Savitri Vrat 2025
बिना अन्न जल व्रत करना,प्रेम की अटूट परिभाषा है,आप यूं ही प्रेम बंधन में बंधे रहें,मेरे दिल की बस यही आशा है।वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं!
रखा है वट सावित्री का व्रत मैंने बस एक ख्वाहिश के साथ,लंबी हो उम्र आपकी और हर जन्म में मिले हमें एक दूजे का साथ।वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं!
आपकी लंबी आयु की मुझे दरकार है,व्रत कर रही हूं मैं, हर जन्म में आपका इंतजार है।वट सावित्री व्रत की बहुत-बहुत बधाई!
जोड़ी मेरी तेरी कभी ना टूटे,साथ जन्म तक साथ रहे हमारा,हर पल हो खुशियां,यही है वट सावित्री की शुभकामनाएं।