गर्मी के मौसम में सफेद मोजे काफी जल्दी गंदे हो जाते हैं। कई बार लापरवाही के कारण इस पर जिद्दी दाग भी लग जाते हैं। हालांकि, ये दाग इतने जिद्दी होते हैं कि बार-बार धोने पर भी नहीं निकलते।
वहीं, कई दिनों तक लगातार पहनने से मोजों में बदबू भी आने लगती है। ऐसे में आप इसको घरेलू उपाय से हटा सकते हैं। इस लेख में हम आपको गंदे सफेद मोजे धोने की विधि के बारे में बताएंगे, जिससे गंदे से गंदे मोजे नए जैसे चमकने लगेंगे।
आप सफेद मोजे को बेकिंग सोडा और सफेद सिरके की मदद से साफ कर सकते हैं। ये दोनों नेचुरल क्लीनर का काम करते हैं। एक बाल्टी गरम पानी में आधा कप बेकिंग सोडा और आधा कप सिरका डालें। अब मोजों को इसमें 30-40 मिनट के लिए भिगो दें। इसके बाद मोजों को हल्के हाथों से मसलकर धो लें। इससे दाग भी साफ होंगे और दुर्गंध भी दूर हो जाएगी।
नींबू और नमक से भी आप गंदे और बदबूदार मोजे को क्लीन कर सकते हैं। मोजों को गरम पानी में भिगोने के बाद उन पर नींबू का रस लगाएं और थोड़ा सा नमक डालकर ब्रश से रगड़ें। हालांकि, मोजों पर ब्रश हल्के हाथों से रगड़ें। इस तरह आप जिद्दी से जिद्दी दाग को भी छुड़ा सकते हैं।
मोजों को धोने के बाद इसको धूप में ही सुखाएं। मोजों को सीधे धूप में सुखाने से इससे आने वाली बदबू हट जाएगी और नमी पूरी तरह खत्म हो जाएगी। धूप में रखने के बाद मोजों की सफेदी निखरकर आती है।
सफेद मोजों की देखभाल करना कई बार काफी मुश्किल होता है। हालांकि, थोड़ा ध्यान रखने पर आप इसको सही से रख सकते हैं। आगे पढ़िएः दूल्हे के हाथों पर लगाएं दुल्हनिया के नाम की मेहंदी, लड़कों के लिए यहां देखें 9 लेटेस्ट ग्रूम मेहंदी डिजाइन