Easy DIY Nail Extension: खूबसूरत दिखने के लिए अब सिर्फ महिलाएं चेहरे पर मेकअप नहीं करती हैं बल्कि हाथों को सुंदर दिखाने के लिए नेल एक्सटेंशन भी कराती हैं। आजकल नेल एक्सटेंशन कराना बेहद आम बात हो गई है। सिर्फ स्पेशल डे के लिए नहीं बल्कि डेली लाइफ में भी महिलाएं नेल एक्सटेंशन करवाना पसंद करती हैं। पार्लर में इन्हें कराने में मोटा पैसा खर्च हो जाता है। बार-बार अपने मनमुताबिक इन्हें चेज करना सभी के लिए संभव नहीं है।

ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपके लिए घर पर नेल एक्सटेंशन करने का स्टेप बाय स्टेप बेहद आसान तरीका लेकर आए हैं। इससे आपको बार-बार पार्लर जाकर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे करने के लिए आपको बेहद कम चीजों की जरूरत पड़ेगी, जोकि मुश्किल से बाजार से आपको 50 से 100 रूपये के बीच मिल जाएंगी। यानि आप सिर्फ 50 रूपये खर्च करके 5 हजार वाला नेल एक्सटेंशन लुक घर में ही पा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

Step-1 नेलपेंट करें रिमूव

नेल एक्सटेंशन करने के लिए सबसे पहले नेल पॉलिश हटाएं। कई महिलाओं के नेल्स नेल पेंट हटाने के बाद ड्राई हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें विटामिन ई युक्त नेलपेंट रिमूवर का इस्तेमाल करना चाहिए।

नेक्स स्टेप में आपको नेल्स को फाइल करना है। इसके लिए आप क्यूटिकल्स के पास हल्के प्रेशर के साथ फाइल की प्रोसेस करें। इसे करने के लिए नेल फाइलर का यूज करें। परफेक्ट शेप के लिए इलेक्ट्रिक फाइलर बेहतर होता है।

अगले स्टेप में आपको नेल्स के टॉप को बफ करना है। इसे सावधानी से करें। इसमें नेल्स की नेचुरल शाइन को कम किया जाता है। ताकि ऐसा सरफेस तैयार किया जा सके जिसमें नेल ग्लू चिपक सके।

नेक्ट स्टेप में आपको क्यूटिकल्स पुशर की मदद से नेल्स के क्यूटिकल्स को पीछे करना है। आप चाहें तो क्यूटिकल्स को काट भी सकती हैं। लूज बिट्स को क्लीन करें।

आप अपनी पसंद का नेल एक्सटेंशन लेकर आएं लेकिन इन्हें लगाने से पहले उन्हें फाइल जरूर करें। ताकि नेल टिप से लेकर किनारे तक यह कवर हो सके।

अब आपको नेल एक्सटेंशन के अंदर नेल ग्लू लगाना है। नेल्स को सिक्योर करने के लिए यूवी लैंप का यूज करें। अगर ये नहीं है तो आप ब्लो ड्रायर यूज कर सकती हैं।

लास्ट में नेल पेंट लगाएं। कम से कम दो कोट लगाएं। आप इसमें नेल आर्ट भी कर सकती हैं। ये स्टेप फॉलो करने से आपका नेल एक्सटेंशन घर पर ही हो जाएगा।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें:चेहरे पर गुलाब जल लगाने का सही समय क्या है? यहां जानें गर्मी में Rose Water लगाने से फायदे