Makkhi bhagane ke upay: गर्मियां आते ही मक्खियों की संख्या बढ़ जाती है। घर में इधर-उधर भिनभिनाती मक्खियां न केवल देखने में बुरी लगती हैं बल्कि इनसे कई तरह की बीमारियों के फैलने का डर भी रहता है। बारिश होते ही कई तरह के कीड़े-मकौड़े भी घर में आना शुरू कर देते हैं। क्योंकि बारिश के मौसम में नमी बढ़ने से गंदगी बढ़ने लगती है।

इससे मक्खी सहित अन्य कीट-पतंगों के प्रजनन के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने लगती हैं। ऐसे में इन्हें भगाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। अगर आप भी मक्खियों के झुंड के परेशान रहते हैं तो यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे इनसे छुटकारा पाया जा सकता है। डिजिटल कंटेंट क्रिएटर शशांक अलशी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करके मक्खियों को भगाने के लिए कुछ घरेलू उपायों का साझा किया है।

घर से मक्खियों के झुंड को भगाने के लिए आप स्प्रे तैयार करें। इसे बनाने के लिए 1 कप पानी में 1 नींबू का रस और 2 चम्मच नमक को मिलाएं। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके स्प्रे बोतल में भर लें। अब आपको जहां भी मक्खियां दिखें वहां छिड़क दें। इसके खट्टे स्वाद से मक्खियां भाग जाएंगी।

मक्खियों को भगाने के लिए आप नमक और काली मिर्च से भी स्प्रे बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बोतल को पानी से भर लें। इसमें नमक और काली मिर्च मिलाएं। अब जहां मक्खियां दिखें उसे छिड़क दें।

अदरक के जरिए भी आप मक्खियों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी पानी में एक चम्मच अदरक के पाउडर डालें। इन्हें मिक्स करें। फिर घर में स्प्रे कर दें। इससे भी आप मक्खियों को भगा सकते हैं।