बारिश का मौसम अपने साथ सुकून और राहत लेकर आता है। हालांकि, इस मौसम में घरों में नमी बढ़ने लगती है, जिसके कारण खाने के सामान में घुन, कीड़े और फफूंदी भी लग जाते हैं। वहीं, कई बार इस मौसम में गेहूं में कीड़े भी पड़ने लगते हैं। अगर सही समय पर इन कीड़ों को न निकाला जाए तो ये पूरे अनाज को ही खराब कर देते हैं। ऐसे में आप कुछ उपायों को फॉलो कर गेहूं को सुरक्षित रख सकते हैं।

आप गेहूं में नीम की पत्तियों का भी उपयोग कर सकते हैं। दरअसल, नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो कीड़े और घुन को पास भी नहीं आने देते। आप नीम की पत्तियों को गेहूं के बोरों या डब्बों में रख सकते हैं। आप इसे हर 15-20 दिन में पत्तियों को बदलते रहें।

नई नवेली दुल्हन के लिए ट्रेंड में हैं सोने की ये नथिया, पहनने के बाद खूबसूरती में लगेगा चार चांद

लौंग और तेजपत्ता दोनों ही गेहूं में लगने वाले कीड़ों को दूर रखने में मदद करते हैं। दरअसल, लौंग की तेज गंध कीड़ों को पसंद नहीं आती है, जिसके कारण घुन इसके आस-पास नहीं आते हैं। आप करीब 50 किलो गेहूं में 20-25 लौंग और 4-5 तेजपत्ते डाल सकते हैं।

बारिश के मौसम में गेहूं में नमी आ जाती है, जिसके कारण इसमें कीड़े या फिर घुन लगने लगते हैं। ऐसे में इस सब से बचाने के लिए आप हर 15-20 दिन में कुछ घंटों के लिए गेहूं को धूप में फैलाकर सुखाएं। इससे गेहूं से नमी निकल जाएगी, साथ ही साथ इसमें लगने वाले कीड़े भी निकल जाएंगे।

बारिश के मौसम में अनाज को खुले में नहीं रखना चाहिए। इससे इसमें नमी होने लगती है। अनाज को खुले में रखने की बजाय आप एयरटाइट या सीलबंद डब्बों का उपयोग कर सकते हैं। इससे नमी अंदर नहीं जाती और घुन का खतरा कम होता है।

आप गेहूं को स्टोर करते समय उसमें लहसुन का उपयोग कर सकते हैं। यह कीड़ों को भगाने का सबसे असरदार तरीका है। दरअसल, लहसुन में मौजूद तेज गंध कीड़ों को दूर रखने में मदद करता है।