पीले दांतों की समस्या से लोग अक्सर परेशान रहते हैं। इससे कई बार आत्मविश्वास की कमी महसूस होती है। दांतों को सफेद करने के लिए लोग तरह-तरह के केमिकल्स का उपयोग करते हैं। चमकदार और सफेद दांतों से मुस्कान भी अच्छी आती है। दांतों को सफेद करने के लिए लोग महंगे टूथपेस्ट, केमिकल्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं, जो कभी-कभी नुकसानदायक भी हो सकते हैं।

वहीं, आप दांतों को घर पर ही आसानी से दूध की तरह एकदम सफेद कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको दांतों को मोती की तरह चमकीला बनाने के लिए कुछ उपाय लेकर आए हैं, जिसको आप फॉलो कर सकते हैं। इससे दांतों को किसी भी तरह का नुकसान भी नहीं होगा।

आप दांतों को बेकिंग सोडा और नींबू के रस से आसानी से साफ कर सकते हैं। इसके लिए एक चुटकी बेकिंग सोडा में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाएं और ब्रश की सहायता से दांतों पर हल्के से रगड़ें। आप इसका उपयोग सप्ताह में एक से दो बार कर सकते हैं। इससे दांतों का पीलापन आसानी से दूर हो जाएगा।

सरसों का तेल और नमक दांतों से पीलापन हटाने का सबसे कारगर तरीका है। इसके लिए आप एक चम्मच सरसों के तेल में एक चुटकी सेंधा नमक मिलाएं और इसको दांतों पर रगड़ें। ये दांतों की गंदगी और पीलापन हटाने में मदद करता है।

दांतों से पीलापन को दूर करने के लिए ऑयल पुलिंग काफी मददगार होता है। इसको करने के लिए आप सुबह के समय एक चम्मच तेल को मुंह में डालें और 15 मिनट तक चारों तरफ हिलाएं। कुछ समय के बाद इसको थूक दें और कुल्ला कर लें। इसके बाद आप ब्रेश कर लें। इससे दांत तो साफ होता ही है, साथ ही साथ मुंह की दुर्गंध भी दूर होता है। आगे पढ़िएः मैदान में चीते की रफ्तार… खुद को कैसे फिट रखते हैं Virat Kohli? ये है ‘किंग कोहली’ की सफलता का राज