How To Grow Guava Tree Faster: देश के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश हो रही है। यह मौसम पेड़-पौधा लगाने के लिए सबसे बेस्ट होता है। दरअसल, इस मौसम में मिट्टी उपजाऊ बन जाती है, जिससे पेड़ मिट्टी में जल्दी जड़ पकड़ लेते हैं। ऐसे में आप इस मौसम में अमरूद का पौधा भी आसानी से लगा सकते हैं।

अमरूद स्वादिष्ट फल होने के साथ-साथ इसमें विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स की भी मात्रा भरपूर होती है। आप इसे घर में गमले में या फिर जमीन में भी आसानी से उगा सकते हैं। इसमें कई तरह की किस्में होती हैं, जिनमें साल में दो बार फल भी आते हैं।

अगर आप साल में दो बार अमरूद से फल चाहते हैं, तो आपको अच्छी किस्म के पौधे को लगाना चाहिए। आप ‘लखनऊ 49’ और इलाहाबादी सफेदा जैसी किस्मों पर विचार कर सकते हैं। अमरूद की ये किस्में जल्दी फल देती हैं और इसका स्वाद भी काफी बेहतर होता है। अगर आप अमरूद के पौधों में खाद, पानी और समय-समय पर छंटाई करें, तो इससे आप दो बार फल पा सकते हैं।

अमरूद के पौधे को आप गमले में भी आसानी से लगा सकते हैं। इसके लिए आप 18-24 इंच का मिट्टी का या सीमेंट का गमला चुनें। अब आप इसमें मिट्टी डालें। इसके साथ आप गोबर की खाद और रेत को भी मिला सकते हैं। अब आप नर्सरी से 1-2 फीट ऊंचा पौधा खरीदें। इसे सावधानी से मिट्टी में लगाएं और चारों ओर मिट्टी को अच्छे से दबा दें।

किसी भी खास इवेंट के लिए बेस्ट हैं ये फ्लोरल प्रिंटेड अनारकली सूट, क्लासी लुक के लिए जरूर करें ट्राई

अमरूद के पौधे को कम से कम 6-7 घंटे की सीधी धूप जरूरी होती है। ऐसे में अगर गमले में इसके पौधे को लगाया है, तो इसे धूप में जरूर रखें। गर्मियों में हर दूसरे दिन एक-दो बार पानी दें। हालांकि, गमले में पानी जमा न होने दें। हर 30-40 दिन में गोबर की खाद, नीम खली या वर्मीकम्पोस्ट जरूर डालें। साल में एक बार हल्की छंटाई करें, जिससे पौधा नया विकास कर सके।