Beard Growth Tips: बियर्ड यानि दाढ़ी आजकल फैशन का ट्रेंड बना हुआ है। अधिकांश पुरुष मैच्योर दिखने के लिए दाढ़ी-मूंछें रखते हैं। वहीं महिलाओं को भी ऐसे पुरुष खूब लुभाते हैं। यूं तो दाढ़ी आना एक नेचुरल प्रोसीजर है। लेकिन कई बार युवा होने के बाद भी कुछ लड़कों के दाढ़ी सही तरीके से नहीं आती है। या फिर कई पुरुष दाढ़ी घनी न होने से परेशान नजर आते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आपको बस नींबू में एक चीज मिलाकर लगानी होगी। इससे आपकी बियर्ड में ग्रोथ देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं इसके बारे में।
टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन की कमी के कारण दाढ़ी और शरीर के बाल कम या ज्यादा उग सकते हैं। यह बेहद आम समस्या है। जिन लोगों की दाढ़ी घनी नहीं होती है कई बार उन्हें दोस्तों के सामने शर्मिंदगी महसूस होती है। ऐसे में दाढ़ी को बढ़ाने या घना करने के लिए आप नियमित तौर पर नींबू और दालचीनी पाउडर लगाना शुरू करें।
बियर्ड ग्रोथ को बढ़ाने के लिए आप दालचीनी के टुकड़ों को पीसकर एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को उन जगहों पर लगाएं जहां आपकी दाढ़ी में बाल कम हों। इसे 20 से 25 मिनट लगा रहने दें। फिर पानी से वॉश कर लें।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।