मोटापा आज के समय में ज्यादातर लोगों की समस्या बन गया है। ऐसे में अधिकतर लोग वेट लॉस के तरीके खोजते रहते हैं। इन तरीकों में डाइटिंग सबसे आम है। हालांकि, डाइटिंग के दौरान हर बार एक ही तरह का फीका और सादा खाना खाकर लोग बोर हो जाते हैं। अब, अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं और कोई ऐसी रेसिपी ढूंढ रहे हैं, जो वेट लॉस में मदद करने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी हो, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है।

वेट लॉस डाइट के दौरान आप ब्रोकली सलाद खा सकते हैं। इसका न केवल स्वाद कमाल का होता है, बल्कि ब्रोकली मोटापे को कम करने में भी फायदेमंद होती है। आइए जानते हैं कैसे, साथ ही जानेंगे ब्रोकली सलाद बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका-

दरअसल, ब्रोकली में फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। केवल एक कप पकी हुई ब्रोकली खाने से आपको 5 ग्राम तक फाइबर मिल जाता है। वहीं, फाइबर से भरपूर चीजें आपको लंबे समय तक पेट भरे होने का एहसास दिलाती हैं, जिससे आप ओवरईटिंग नहीं करते हैं और आपका वजन संतुलित बना रहता है।

इसके अलावा फाइबर पाचन को भी दुरुस्त रखता है, जिससे भी वेट लॉस में मदद मिलती है। इन सब से अलग ब्रोकोली में ग्लूकोराफेनिन नामक एक यौगिक पाया जाता है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में असरदार होता है। इस तरह भी ब्रोकली वजन बढ़ने के जोखिम को कम करती है।

उम्मीद है ये रेसिपी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़े- Sitting Job वालों को एक दिन में कितनी देर एक्सरसाइज करनी चाहिए? जानें क्या कहते हैं रिसर्च के नतीजे