सत्तू गर्मी का रिफ्रेशमेंट ड्रिंक है। इसके सेवन से गर्मी में भी शरीर ठंडा रहता है। वजन कम करने वाले लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। यह वजन घटाने में काफी कारगर माना जाता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन और कई तरह के जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरे रखने में मदद करते हैं। यह भूख को भी नियंत्रित करता है।
सत्तू को चने से तैयार किया जाता है। यह प्रोटीन का सबसे बेहतर स्रोत है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। सत्तू शरीर को एनर्जी देता है और पेट की समस्याओं से भी राहत दिलाता है। अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको सत्तू का सेवन जरूर करना चाहिए। वैसे तो सत्तू का सेवन कई तरह से किया जा सकता है, लेकिन आप इससे चीला भी तैयार कर सकते हैं।
एक कप सत्तूएक बारीक कटा हुआ प्याजएक हरी मिर्चदो चम्मच हरा धनियाआधा चम्मच अदरकस्वादानुसार नमकपानीचीला सेकने के लिए दो बड़े चम्मच तेल
चीला तैयार करने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में सत्तू लें और उसमें प्याज, हरी मिर्च, धनिया, अदरक और नमक मिलाएं। अब आप इसमें पानी को डालकर एक बैटर तैयार कर लें। ध्यान रहे कि बैटर अधिक न गाढ़ा हो और न ही अधिक पतला हो। अब आप तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा तेल डालें। अब बैटर को तवे पर डालें और गोल आकार में फैलाएं। इसको मीडियम आंच पर दोनों तरफ सुनहरा होने तक सेंकें। आगे पढ़िएः चेहरे पर कच्चा दूध कैसे लगाएं? चमकदार और ग्लोइंग त्वचा के लिए इस तरह करें उपयोग