Lips Care In Summer Naturally: गर्मी आते ही तापमान में लगातार उछाल दर्ज की जा रही है। बढ़ते तापमान और तेज धूप के कारण होंठ सूखने लगते हैं। कई बार ड्राईनेस इतनी हो जाती है, जिससे होंठों से खून तक निकलने लगता है।

वहीं, कई लोग बदलते मौसम में होंठ पर नमी बनाए रखने के लिए अपनी जीभ को बार-बार होंठ पर फेरते हैं, जिसके कारण होंठों की ड्राईनेस काफी बढ़ जाती है और होंठ पहले की तुलना में और अधिक फटने लगते हैं। हालांकि, नेचुरल तरीके से फटे होंठों को ठीक भी किया जा सकता है और फटने से रोका भी जा सकता है।

अगर आपके भी होंठ बदलते मौसम में फट रहे हैं तो आप अपनी होंठ पर  दिन में दो बार नारियल का तेल लगा सकते हैं। होंठों पर नारियल तेल लगाने से ड्राईनेस नहीं होता है। दरअसल,  नारियल तेल में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को स्मूथ बनाते हैं। आप नारियल तेल से अपने होंठों का मसाज कर सकते हैं।

होंठों पर पेट्रोलियम जेली को लगाना काफी बेहतर होता है। आप इसको रात में सोने से पहले लगा सकते हैं। यह होंठों को नेचुरली मुलायम बनाता है। इसको लगाने से पूरे दिन होंठों पर ड्राईनेस नहीं होती है और होंठ चमकदार भी बना रहता है।

आप अपनी होंठ पर शहद लगा सकते हैं। इसको लगाने से होंठ मुलायम होगा। दरअसल, शहद एंटीऑक्सीडेंट गुणों वाला होता है, जिससे होंठ गुलाबी और मुलायम बने रहते हैं। यह होंठों की ड्राईनेस को भी दूर करता है।  आगे पढ़िएः चुकंदर के जूस में मिलाकर पिएं ये ‘अमृत फल’, स्किन बनी रहेगी चमकदार; 40 की उम्र में भी दिखेंगे जवान