Sooji Dosa | Rava Dosa: सुबह नाश्ता बनाते समय अक्सर महिलाएं इस बात को लेकर परेशान रहती हैं कि आज नाश्ते में क्या बनाएं? ये सवाल अक्सर उन्हें परेशान करता है। सुबह बच्चों को स्कूल या कॉलेज जाना होता है और पति को ऑफिस। कई घरों में तो महिलाएं खुद भी वर्किंग होती हैं। ऐसे में उनके पास सुबह करने के लिए बहुत सारे काम होते हैं। उसमें से समय निकालकर रोजाना कुछ टेस्टी और हेल्दी बनाना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में आप सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसी रेसिपी ट्राई करें बनाने में कम समय लेती हो। ऐसे में आप रवा डोसा ट्राई कर सकते हैं।
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
रवा- 1 कपमैदा- 2 चम्मचचावल का आटा- आधा कपप्याज- बारीक कटा हुआहरी मिर्च- 1 बारीक कटा हुआअदरक- एक चम्मच कद्दूकस किया हुआकरी पत्ती- 5-7धनिया पत्तीदही- 3 बड़े चम्मचनमक- स्वादानुसारतेल
रवा डोसा बनाने के लिए सबसे पहले सूजी लें। उसमें मैदा और चावल का आटा मिलाएं। बारीक कटा हुआ प्याज डालें। अदरक और करी पत्ता मिलाएं। काली मिर्च का पाउडर और दही को डालें। पानी डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। बैटर को ढककर 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। डोसा बनाने के लिए तवे को गर्म करें। इसके ऊपर तेल डालें। इसे अच्छे तरीके से तवे पर फैला दें। अब इसके ऊपर आप घोल को फैलाएं। घोल को थोड़ा पतला रखें, ताकि इसे फैलाने में आसानी हो। मध्यम आंच पर डोसा को आप दोनों तरफ से पका लें। एक तरफ से पकने के बाद ये खुद ही साइड से अलग होने लगेगा। डोसा जब क्रिस्पी हो जाए तब आप इसे उतार कर रख लें। नारियल या फिर टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें।