Mehndi design: शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है। कहीं सगाई तो कही संगीत के प्रोग्राम हो रहे हैं। ऐसे में हर कोई सबसे सुंदर और अलग नजर आना चाहता है। फिर चाहें बात आउटफिट्स की हो या एक्सेसरीज की। महिलाएं किसी भी चीज में पीछे नहीं रहना चाहती हैं। दूल्हा-दुल्हन के साथ-साथ उनके भाई-बहन में भी शादी को लेकर बहुत ज्यादा एक्साइटमेंट रहती हैं। लड़के जहां सबसे हैंडसम दिखना चाहते हैं वहीं दुल्हन की बहन भी किसी सेलेब्स से कम नहीं दिखना चाहती हैं। ऐसे में वो अपने लिए एक से बढ़ कर एक चीजें चुनती हैं। यहां हम दुल्हन की बहनों के लिए नए जमाने की मेहंदी डिजाइन लेकर आए हैं। ये इतने यूनिक और सुंदर हैं कि आपको देखते ही पसंद आ जाएंगे।
आजकल की लड़कियों को बहुत ज्यादा भरे-भरे हाथ की मेहंदी ज्यादा पसंद नहीं आती है। खासतौर पर जिन लड़कियों की शादी नहीं हुई होती है वो मिनिमल डिजाइन की मेहंदी (Minimal Mehndi Design) लगाना पसंद करती हैं। ऐसे में आप इन डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।
आप चाहें तो अपने हाथ पर अपनी बहन के लिए मेहंदी सो कोई प्यारा मैसेज भी लिखवा सकती हैं। इसके अलावा इस तरह के डिजाइन भी आजकल बहुत ट्रेंड में हैं। इनमें हाथों के बीच में डिजाइन बनाया गया है।
बहन की शादी में आप झूमर स्टाइन मेहंदी भी ट्राई कर सकती हैं। ये आपके सभी तरह के आउटफिट्स के साथ अच्छे लगेंगे। इतना ही नहीं इसमें आप अपने मेहंदी की लैंथ तय कर पाएंगी।
मेहंदी में अरेबिक डिजाइन (Arabic mehndi design) हमेशा ट्रेंड में रहता है। 2025 में इस तरत के मेहंदी डिजाइन काफी पसंद किए जा रहे हैं। अपनी बहन की शादी में आप भी ये ट्राई कर सकती हैं।