Best way to get benefits of beetroot: चुकंदर में एक-दो नहीं बल्कि कई तरह के जरूरी विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट, खनिज होते हैं। जो शरीर में पोषक तत्वों की कमी को तेजी से पूरा करने की क्षमता रखते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। लेकिन कई लोगों को इसका स्वाद पसंद नहीं होता है।
बच्चे तो इसे खाने से हमेशा दूर भागते हैं। सलाद में खाना भी लोगों को नहीं भाता है। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिससे आप चुकंदर को अपनी डाइट में शामिल कर पाएंगे। इससे स्वाद के साथ-साथ शरीर को पूरा पोषण भी मिलता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
बच्चों को आप चुकंदर से टिक्की या कबाब बनाकर दे सकते हैं। इसका स्वाद उन्हें पसंद आएगा। इसके लिए आलू और ब्रेड क्रम्ब्स को मिलाकर टिक्की का शेप दें। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें अदरक, मिर्च, मसाले और हरा धनिया भी जरूर डालें।
कई बार मीठा खाने की क्रेविंग होती है ऐसे में आप चुकंदर से हलवा बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए चुकंदर को कद्दूकस करें। फिर उसे घी में भूनें। उसके बाद दूध और थोड़ी चीनी डालें। दूध सूखने तक पकाते रहें। ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें।
सुबह के नाश्ते में आप चुकंदर का पराठा बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए चुकंदर को घिसकर आटे में मिलाएं। साफ शब्दों में कहें तो जैसे आप मूली का पराठा बनाते हैं, ठीक उसी तरह चुकंदर का पराठा भी बनेगा।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।