Mustard oil benefits: सरसों का तेल जिसे कड़वे तेल के नाम से भी जाना है, अपनी तासीर और गुणों की वजह से कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। भारतीय घरों में अक्सर खाना बनाने से लिए सरसों का तेल यूज किया जाता है। वहीं शरीर में गर्माहट लाने के लिए बहुत सारे लोग इससे मसाज भी करते हैं। यह शरीर की प्रतिरक्षा में सुधार करता है। सरसों का तेल जीवाणुरोधी और एंटीफंगल गुण होते हैं। इसलिए यह शरीर को सर्दी और संक्रमण से बचाने में मदद करता है। आइए जानते हैं इसके गुणों के बारे में।
अगर आपके दांतों में दर्द रहता है तो आपको सरसों के तेल से मसूड़ों पर हल्की मालिश करनी चाहिए। इससे दांत मजबूत होते हैं।
सरसों के तेल में विटामिन-ई होती है। यह स्किन को नमी देता है। जिन लोगों की स्किन ड्राई होती है उन्हें इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
सरसों का तेल शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाता है। इसका सेवन करने से शरीर की कमज़ोरी दूर होती है। हर उम्र के लोग इसका सेवन कर सकते हैं।
सरसों के तेल में नियासिन, थियामाइन, फोलेट जैसे विटामिन्स होते हैं। ये शरीर के मेटाबाल्ज़िम को बढ़ाते हैं। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
ऐसा माना जाता है कि सरसों का तेल खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है। इससे पैरों के तलवों की मालिश करने से रिलेक्स्ड महसूस होता है।
जिन लोगों के जोड़ों में दर्द रहता है उन्हें सरसों के तेल से मालिश करनी चाहिए। गुनगुने तेल से मालिश करने से दर्द में जल्द आराम मिलता है।
ऐसा बताया जाता है कि सरसों का तेल खाने से भूख बढ़ती है। इस तेल का इस्तेमाल करने से कई तरह की दिक्कतें दूर होती है। उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- पीठ दर्द से राहत पाने के लिए करें ये योगासन, तनाव और मन की चिंता भी होगी दूर
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।