Mustard Oil For Yellow Teeth: पीले दांतों की समस्या आज के समय आम है। आज के समय खानपान की बिगड़ती आदतों के कारण दांतों का पीलापन अधिकतर लोगों में देखने को मिलता है। दांतों का पीलापन खूबसूरती पर भी असर डालता है। इससे कई बार आत्मविश्वास भी कम हो जाता है।

वहीं, आज के समय मार्केट में दांतों के पीलापन को दूर करने के लिए कई तरह के केमिकल वाले प्रोडक्ट मिलते हैं। हालांकि, इनका उपयोग कई बार काफी हानिकारक होता है। इसमें मौजूद केमिकल न सिर्फ दांतों के लिए हानिकारक होते हैं, बल्कि ये मसूड़ों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। आप घर पर मौजूद सरसों के तेल से भी दांतों के पीलेपन को आसानी से हटा सकते हैं। इस लेख में हम आपके लिए कुछ आसान उपाय लेकर आए हैं, जिसको आप फॉलो कर सकते हैं।

दांतों के पीलेपन को हटाने के लिए आप सरसों के तेल और नमक का उपयोग कर सकते हैं। यह दांतों को सफेद करने का काफी असरदार उपाय है। इसके लिए आप एक चुटकी कोई सा भी नमक लें और उसमें सरसों के तेल की कुछ बूंदें मिलाएं। अब इसेउंगली की मदद से अपने दांतों और मसूड़ों पर 2-3 मिनट तक रगड़ें। कुछ समय के बाद आप कुल्ला कर सकते हैं। सप्ताह में 2-3 बार आप इसका उपयोग कर सकते हैं।

नमक और नींबू के रस से भी दांतों को आप आसानी से क्लीन कर सकते हैं। दरअसल, नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो दांतों पर जमे दाग को आसानी से हटाने में मदद करता है। वहीं, नमक स्क्रबर की तरह काम करता है। आप इसका आसानी से उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए एक चुटकी नमक में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाएं और इस मिश्रण से दांतों पर हल्के हाथों से रगड़ें। आप इसका उपयोग सप्ताह में सिर्फ एक से दो बार ही करें। इस तरह आप अपने दांतों को चांदी की तरह चमका सकते हैं।