Mustard Seeds For Weight Loss: सरसों को लोग कई तरह से उपयोग करते हैं। किचन में खाना बनाते समय इसका तेल बड़े पैमाने पर उपयोग होता है। वहीं, सरसों का दाना सब्जी का टेस्ट भी बढ़ाता है। कई लोग तो इसका साग भी बनाते हैं। ये तीनों बॉडी के लिए काफी फायदेमंद होती हैं।

क्या आपको पता है, सरसों से आप अपना वजन कम कर सकते हैं? जी हां, सरसों का दाना तेजी से वजन को कम करता है। वैसे तो सरसों के दाने को लोग आचार, सब्जी या फिर अन्य तरह से खाने में शामिल करते हैं। हालांकि, आज हम आपके लिए इसको खाने में शामिल करने के 5 तरीके लेकर आए हैं, जिसको आप फॉलो कर सकते हैं।

सरसों के बीज में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो बॉडी को बेहतर बनाते हैं और तेजी से वजन कम करते हैं। इसमें ओमेगा-3, मैग्नीशियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो फैट बर्न करने की प्रक्रिया को तेज करते हैं। रोजाना सीमित मात्रा में इसके सेवन से आप वजन को तेजी से कम कर सकते हैं।

सरसों के बीज को आप तड़के के रूप में उपयोग कर सकते हैं। सब्जियां, दाल या फिर खिचड़ी बनाते समय आप इसका तड़का लगा सकते हैं। इसके उपयोग से न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से वजन काफी तेजी से घटता है।

आप सरसों का सेवन चूर्ण के रूप में सुबह खाली पेट भी कर सकते हैं। इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले सरसों के बीज को हल्का भूनकर पीस लें और चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को एक चम्मच गुनगुने पानी या नींबू पानी के साथ सुबह खाली पेट ले सकते हैं।

खाने के साथ लोग सलाद भी खाते हैं। ऐसे में आप इसके साथ भी सरसों का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप सरसों के बीजों को हल्का भून लें और सलाद के ऊपर छिड़क दें।

कई लोग घर का बनाया आचार खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आप आचार बनाते समय इसका उपयोग कर सकते हैं।

आप सरसों से डिटॉक्स ड्रिंक भी बना सकते हैं। इसके लिए आप सरसों के कुछ बीजों को रातभर पानी में भिगोकर सुबह इसको छान लें और पी लें। इसके सेवन से शरीर डिटॉक्स होता है और मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है।