Navratri Colours List 2025: नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। हर दिन रंगों का भी काफी विशेष महत्व होता है, जो मां दुर्गा के विभिन्न रूपों को समर्पित रहता है। इन रंगों का काफी धार्मिक महत्व भी है। नवरात्र के नौ दिन लोग व्रत रखते हैं। कुछ लोग तो इन कलर से मैच कर कपड़ा पहनते हैं और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि पूरे नवरात्र किस दिन किस कलर के कपड़े को पहनना बेहतर होता है।
नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। माता शैलपुत्री को हिमालय राज की पुत्री के तौर पर जाना जाता है। मां शैलपुत्री का पसंदीदा रंग नारंगी है। ऐसे में आप ऑरेंज रंग के कपड़े को पहन सकते हैं।
नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। इस दिन सफेद रंग का कपड़ा पहनना जाता है, जो शांति और पवित्रता का प्रतीक है।
तीसरा दिन मां चंद्रघंटा का दिन होता है। मां को लाल रंग बहुत प्रिय है। ऐसे में आप इस दिन लाल (Red) रंग के कपड़े को पहन सकते हैं। लाल रंग प्रेम और ऊर्जा को दर्शाता है।
नवरात्रि के चौथे दिन पर मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। इस दिन गहरे नीले रंग को पहना जाता है। यह रंग शक्ति और स्थिरता को दर्शाता है।
नवरात्र के पांचवे दिन पाला रंग पहना जाता है। इस दिन मां दुर्गा के पांचवे रूप स्कंदमाता की पूजा की जाती है।
नवरात्र के छठे दिन आप हरे (Green) रंग के कपड़े को पहन सकते हैं। यह रंग प्रकृति, विकास और समृद्धि का प्रतीक है। इस दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है।
नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। मां कालरात्रि का पसंदीदा रंग स्लेटी है। ऐसे में आर इस रंग के कपड़े को पहन सकते हैं।
नवरात्र के 9वें दिन आप बैंगनी रंग के कपड़े को पहन सकते हैं। इस दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। यह रंग भक्ति और आध्यात्मिकता को दर्शाता है।
नवरात्र के अंतिम में मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां सिद्धिदात्री को गहरे हरा रंग काफी पसंद है। हरे रंग को शुभ और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। आगे पढ़िएः Shakti Peeth: माता सती के 51 शक्ति पीठ कहां-कहां पर हैं? यहां जानिए नाम और जगह