Gangaur 2025 Mehndi Designs: हिंदू धर्म में गणगौर व्रत का विशेष महत्व होता है। आज यानि 31 मार्च को राजस्थान के इस प्रमुख त्योहार को मध्य प्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों में धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणगौर का व्रत रखकर महिलाएं सुबह से ही पूजा-पाठ में लगी हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए सोलह श्रृंगार करके व्रत करती हैं। वहीं कुंवारी लड़कियां भी इस पूजा में शामिल होती हैं। इस दिन माता गौरी और भगवान शंकर की अराधना की जाती है। 16 श्रृंगार में मेहंदी बेहद खास मानी जाती है। महिलाएं मेहंदी लगाकर और सज-धज कर खुशहाल दांपत्य जीवन और पति की लंबी आयु की गौरीशंकर से प्रार्थना करती हैं। त्योहार पर आप यूनिक राजस्थानी स्टाइल मेहंदी डिजाइन (Rajasthani Mehndi Design) लगा सकती हैं।

अगर आप कॉलेज या ऑफिस जाती हैं तो अपने लिए यहां से सिंपल और क्लासी मेहंदी डिजाइन सेव कर सकते हैं। ये दिखने में बेहद यूनिक है और इसे लगवाना भी बेहद आसान है।

गणगौर पर आप मोर डिजाइन वाली मेहंदी लगवा सकती हैं। इसमें आप अपने हिसाब से डिजाइन में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं। ये साड़ी या सूट के साथ अच्छी लगेगी।

अगर आपकी नई-नई शादी हुई है तो आप ऐसी भरे हाथ की महेंदी लगा सकती हैं। ये आपको हाथों में खूब अच्छी लगेगी। ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ आप इसे बनवा सकती हैं।

गणगौर पर आप बन्ना-बन्नी वाली मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं। इसके अलावा फूल-पत्ती वाली मेहंदी डिजाइन या अरेविक डिजाइन भी बनवा सकती हैं।