गर्मी के मौसम में त्वचा काफी रुखी हो जाती है। कई बार सुबह उठने के बाद चेहरा काफी मुरझाया हुआ नजर आता है। इस पर न कोई रौनक होती है और न ही कोई निखार। अगर आपकी भी त्वचा सुबह के समय इसी तरह की रहती है, तो कुछ उपायों को फॉलो कर त्वचा पर निखार ला सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको गर्मी के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाने के लिए पांच चीजों के बारे में बताएंगे, जिसको आप फॉलो कर सकते हैं।
चेहरे पर आप सुबह उठने के बाद गुलाब जल का स्प्रे कर सकते हैं। इससे त्वचा को ठंडक मिलती है। गुलाब जल पोर्स को टाइट करता है और स्किन को ताजगी प्रदान करता है। सुबह उठकर कॉटन की मदद से गुलाब जल लगाएं, इससे चेहरा दमकता है और दिनभर फ्रेश बना रहता है।
एलोवेरा जेल को आप सुबह अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे भीषण गर्मी में भी त्वचा हाइड्रेट रहती है। यह त्वचा से रातभर की गंदगी को साफ करने में मदद करता है और नेचुरल नमी बनाए रखता है। हर रोज सुबह इसका उपयोग करने से चेहरा ग्लो करता है और दाग-धब्बे कम होते हैं।
शहद और नींबू का फेस पैक काफी बेहतर होता है। सुबह के समय इसको लगाने पर चेहरा खिला-खिला नजर आता है। शहद चेहरे को नमी देता है। वहीं, नींबू चेहरे पर आए दाग और धब्बों को कम करने में मदद करता है। यह त्वचा को गहराई से भी साफ करता है।
आप सुबह के समय ऑयल-फ्री मॉइश्चराइजर का भी उपयोग कर सकते हैं। यह त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके उपयोग से चेहरे पर पसीने कम आते हैं और त्वचा तरोताजा रहती है। इसे लगाने से मुंहासे भी नहीं होते हैं।
खीरे को चेहरे पर लगाने से त्वचा मुलायम होती है। इससे टैनिंग की समस्या भी नहीं होती है। इसको लगाने से त्वचा पूरे दिन हाइड्रेटेड रहती है।