Propose Day 2025 Date, Importance: आज से वैलेंटाइन डे की शुरुआत हो गई है। आज रोज डे और इसके बाद होगा प्रपोज डे 8 फरवरी यानी कल है। नाम से ही जान गए होंगे कि इस दिन अपने दिल की बात कहनी होती है। दरअसल, ये दिन बड़ी हिम्मत का दिन है जब कोई भी व्यक्ति अपने मन की बात अपने चाहने वाले को कह सकता है। कुछ नहीं तो आप अपनी चाहत बता सकते हैं और सामने वाले के मन की बात जान सकते हैं। लेकिन सोचने वाली बात ये है कि इस दिन की शुरुआत कहां से हुई है, इसका इतिहास क्या है, जान लेते हैं इस बारे में विस्तार से।

जॉन माइकल ओ’लॉलिन (John Michael O’Loughlin) नाम के एक व्यक्ति ने इस दिन की शुरुआत की थी। एक घटना के बाद उसने इस दिन को बनाने का राष्ट्रीय प्रस्ताव दिया था। दरअसल, जॉन माइकल की चचेरी बहन ने अपने प्रेमी से संबंध तोड़ लिया था क्योंकि उसने उसे प्यार के लिए प्रपोज नहीं किया था। जॉन माइकल दूसरों को याद दिलाना चाहते थे कि अपने सच्चे प्यार को प्रपोज करने के लिए इंतजार न करें बल्कि समय रहते ही अपने दिल की बात कह दें।

इसके बाद से प्रपोज डे की शुरुआत हो गई। दरअसल, इस मौसम को नए पत्ते आने के साथ पतझड़ के लिए भी जाना जाता है। ये दो दिन नई शुरुआत और रात और दिन के बीच संतुलन का समय हैं। इसलिए ये वक्त अपने दिल की बात कहने और अपने साथी के साथ अपने भविष्य की योजना बनाने का भी सही समय है।

प्रपोज डे हर साल 8 फरवरी को इसलिए भी मनाया जाता है क्योंकि साल 1477 में, ऑस्ट्रियाई आर्कड्यूक मैक्सिमिलियन ने बरगंडी की मैरी को हीरे की अंगूठी के साथ प्रपोज किया था। इसके अलावा, 1816 में, राजकुमारी शार्लोट की अपने भावी पति के साथ सगाई भी इसी दिन की थी।

यह उन लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है जो रोमांटिक रिश्ते में हैं या किसी खास के साथ इसकी शुरुआत करना चाहते हैं। इस दिन लोग रोमांटिक तरीके से एक-दूसरे को प्रपोज करके अपने प्यार को मजबूत करना चाहते हैं। इस दिन लोग अपने पार्टनर को सरप्राइज देकर और रोमांटिक आउटिंग पर ले जाकर उन्हें खास महसूस कराते हैं और फिर अपने दिल की बात कहते हैं।