Shani jayanti 2025 wishes: 27 मई यानि आज का दिन विशेष खास है। आज बड़ा मंगल और शनि जयंती (Bada mangal and shani jayanti) दोनों एक साथ मनाए जा रहे हैं। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। हिंदू धर्म में श्री राम भक्त हनुमान और शनि देव की उपासना का विशेष महत्व है। ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनिदेव का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस खास दिन आप अपने प्रियजनों, परिजनों और दोस्तों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां हम आपके लिए कुछ खास संदेश लेकर आए हैं।
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी।सूर्य पुत्र प्रभु छाया महतारी॥जय जय श्री शनि देव…शनि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
जोड़े हाथ हम खड़े हैं बनके भिखारी,दया करो हे शनिदेव आए हम शरण तिहारी,तुमको सब कहते हैं नौ ग्रहों में दंडनायक,क्योंकि तुम हो कर्मों के फलदाताशनि जयंती की बधाई।
Shani jayanti 2025 wishes images
नम: कृष्णाय नीलाय शितिकण्ठनिभाय च।नम: कालाग्निरूपाय कृतान्ताय च वै नम: ।।शनि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
शनि देव हमेशा आपको सही मार्ग पर चलने के लिए मार्गदर्शन करेंऔर विवेकपूर्ण निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करें।शनि जयंती की शुभकामनाएं।
हे श्यामवर्ण वाले, हे नीलकंठ वाले,कालाग्नि रूप वाले, हल्के शरीर वाले,स्वीकारो नमन हमारे, शनिदेव हम हैं तुम्हारे,सच्चे सुकर्म वाले हैं, बसते हो मन में तुम ही हमारे।शनि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं !