Razor for Facial hair: चेहरे पर अनचाहे बाल खूबसूरती को कम कर देते हैं। ऐसे में लड़कियां इन्हें हटाने के लिए अपने-अपने तरीके अपनाती हैं। कोई फेस पर वैक्स करवाती हैं तो कोई लेजर ट्रीटमेंट लेती हैं। वहीं कुछ लड़कियां इनसे छुटाकार पाने के लिए रेजर का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन कई महिलाओं में इस बात को लेकर कंफ्यूजन रहती है कि चेहरे पर फेशियल रेजर इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं ? डर्मेटोलॉजिस्ट जुशिया भाटिया सरीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर करके इसके बारे में जानकारी दी। आइए जानते हैं इसके बारे में।
डर्मेटोलॉजिस्ट जुशिया ने बताया कि चेहरे से बालों को हटाने के लिए फेशियल रेजर का इस्तेमाल करना चेहरे के लिए सेफ है। लेकिन इस दौरान कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए।
चेहरे से बालों को हटाने के लिए सिंगल या डबल ब्लेड का इस्तेमाल करें। इसके अलावा आप डिस्पोजेबल ब्लेड वाला रेजर भी यूज कर सकते हैं। इनसे चेहरे पर बंप्स होने के चांस कम रहते हैं। जबकि मल्टी ब्लेड रेजर से स्किन रैश होने या बंप्स होने का खतरा ज्यादा रहता है।
चेहरे से बालों को हटाने के लिए अगर आप रेजर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको ब्लेड को केवल 5 से 6 बार ही इस्तेमाल करना चाहिए। इससे स्किन इरिटेशन होने का खतरा कम होता है।
इन सब से अलग डॉ. सरीन शेव करने के बाद ब्लेड को पूरी तरह ड्राई और साफ रखने की सलाह देती हैं। गीले ब्लेड पर बैक्टीरिया बढ़ने का खतरा ज्यादा रहता है, जिससे भी स्किन से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं।