Varicose veins exercises yoga: कई लोगों के पैरों में नीली-नीली मकड़ी के जाले जैसे निशान दिखाई देते हैं। पैरों में नीली, बैंगनी या हरे की नसें दिखने पर कुछ लोग परेशान हो जाते हैं तो कुछ इस समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आपके पैरों में भी ये जाले जैसा निशान दिखता है तो इसे नजरअंदाज न करें। समय रहते इस तरफ ध्यान देने से आप सही हो सकते हैं। अन्यथा इससे आगे जाकर आपको दिक्कत हो सकती है।

इस समस्या को वैरिकोज वेंस (Varicose veins) कहते हैं। डॉक्टर हरीश ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर वीडियो शेयर करके बताया कि नीली-नीली नसें घुटनों को भी खराब कर सकती हैं। ये दिक्कत ज्यादातर मोटे लोगों में देखी जाती हैं, इसलिए आपको वजन जरूर घटाना होगा। शुरुआती दिनों एक्सरसाइज के जरिए इसे सही किया जा सकता है। ज्यादा दिक्कत होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

ऐंठनदर्द या पीड़ाघाव भरने में देरीपैरों में लालिमा या सूजनपैरों और टांगों में भारीपन महसूस होनात्वचा का रंग परिवर्तन

पैदल चलना

अगर आपको भी वैरिकोज वेंस की दिक्कत है तो आपको अपने शरीर को सक्रिय रखना चाहिए। इसके लिए सबसे आसान उपाय है पैदल चलना।

वैरिकोज वेंस से राहत पाने के लिए साइकिल चलाना अपनी दिनचर्या में शामिल करें। रोजाना कम से कम 5 से 10 मिनट साइकिल जरूर चलाएं।

अगर आपके पैरों में नीली नसें का जाल नजर आने लगा है तो आपको फुट पंप एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसके लिए आरामदायक स्थिति में बैठ जाएं। एड़ियों को ऊपर की ओर मोड़ें। पंजों को शरीर की ओर रखें। फिर अपने पैर की उंगलियों को अपने शरीर से दूर रखें।

ये एक्सरसाइज करने के लिए पीठ के बल सीधे लेट जाएं। फिर पैर सीधे रखें। एक पैर को सीधा रखते हुए धीरे-धीरे ज़मीन से ऊपर उठाएं। कुछ सेकंड तक रुकें, फिर इसे नीचे ले आएं। यही प्रक्रिया दूसरे पैर से दोहराएं।

A post shared by Dr Harish Grover |Chiropractor (@drharishgroverchiropractor)

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट से जरूर परामर्श करें।