Vat Savitri 2025 Easy Latest Trendy Simple Mehndi Designs: पूरे देश में आज वट सावित्री का त्योहार धूमधाम से मना जा रहा है। हर साल इस त्योहार को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखती हैं और वट वृक्ष की पूजा करती हैं।

वहीं, सुहाग से जुड़े इस त्योहार के दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके सावित्री-सत्यवान की कथा सुनती हैं। ऐसे में अगर आप पहली बार वट सावित्री का व्रत रख रही हैं, तो हम आपके लिए कुछ बेहतर और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन (Vat Savitri Latest Mehndi Design) लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपनी हथेलियों पर रचा सकती हैं।