lip filler: आजकल की लड़कियां हर तरह से खूबसूरत दिखना चाहती हैं। इसके लिए भले ही उन्हें महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करना पड़े या फिर सर्जरी तक करानी पड़े। इन दिनों लड़कियों में होंठों को मोटा दिखाने की होड़ सी लगी हुई है। आपने कई बॉलीवुड सेलेब्स को भी देखा होगा जो पहले अलग दिखते लेकिन अब बिल्कुल अलग ही नजर आते हैं।

ऐसा चेहरे के फीचर्स को शॉर्प करने की वजह से होता है। ताकि वो और भी ज्यादा सुंदर लग सकें। सेलेब्स में कोई करेक्टिव सर्जरी करवाता है तो कोई प्लास्टिक सर्जरी। इन दिनों स्किन ट्रीटमेंट में लिप फिलर्स काफी ट्रेंड में हैं। इसमें पतले होंठों को मोटे, फूले या फिर उभरे हुए बनाया जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

लिप फिलर्स एक कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट होता है। इसके जरिए पतले होंठों को मोटा करने या उनकी शेप सुधारने की कोशिश की जाती है। ये फिलर्स हायल्यूरोनिक एसिड (HA) के बने होते हैं। इसके अलावा ये कोलेजन या कैल्शियम हाइड्रॉक्सीलापेटाइट (CaHA) से भी तैयार किए जाते हैं।

यह प्रक्रिया करवाने से पहले हमेशा किसी पेशेवर चा विशेषज्ञ या प्लास्टिक सर्जन से राय लें। इसे करने में 30 मिनट से एक घंटा लग सकता है। लिप फिलर्स करने से पहले एनेस्थेटिक क्रीम लगाया जाता है।

ताकि होंठों को किसी तरह का दर्द न महसूस हो। इसके बाद एक पतली सुई से फिलर को होंठों में इंजेक्ट किया जाता है। कुछ दिनों तक होंठ सूजे हुए या लाल ( Lip fillers Side effects) दिख सकते हैं। बाद में ये ठीक हो जाते हैं। इस प्रक्रिया में 25 से 50 हजार रुपये तक खर्च (lip fillers cost) हो सकते हैं। जरूरत के हिसाब से कई सेसन लेने पड़ सकते हैं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।