Interesting facts related to Sindoor: ‘सिंदूर’ ये शब्द आज भारत ही नहीं पूरी दुनिया में चर्चा में है। पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। इसे ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) का नाम दिया गया है। सिंदूर को भारतीय संस्कृति में बेहद खास महत्व दिया गया है। यह न केवल सुहाग की निशानी है बल्कि इसके पीछे कई रोचक तथ्य भी छुपे हुए हैं। असली सिंदूर किस चीज से बनता है और इसे लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं? आइए जानते हैं इसके बारे में।

1- सुहागिन महिलाओं के लिए यह सुहाग की निशानी होता है। इसे लगाने से न केवल सौंदर्य बढ़ता है बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती है।2- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सिंदूर न केवल सौभाग्य और समृद्धि का प्रतिक माना जाता है बल्कि रक्त से संबंधित परेशानियों को दूर करता है।3- माथे के बीच से एक नस जाती है जो कपाल के अंत तक रहती है। यह मांसपेशियां सक्रिय करने का काम करती है। यहां सिंदूर लगाने से एनर्जी बढ़ती है।4- सिंदूर नींद न आने की समस्या , सिर दर्द, याददाशत का कमजोर होना, मन की अशांति को दूर करता है। इतना ही नहीं चेहरे की झुर्रियां भी कम करता है।5- सिर के जिस स्थान सिंदूर लगाया जाता है वहां मस्तिष्क की एक महत्वपूर्ण ग्रंथी होती है, जिसे ब्रह्मरंध्र कहते हैं। यहां सिंदूर लगाने से तनाव कम होता है।6- सिंदूर मस्तिष्क को हमेशा चैतन्य अवस्था में रखता है। इसके साथ ही शरीर के ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल रखता है। चिड़चिड़ापन कम करता है।

असली सिंदूर को कुमकुम ट्री के फल से तैयार किया जाता है। यह सिंदूर बिल्कुल शुद्ध होता है। इसके फल गुच्छों में लगते हैं। शुरुआत में ये हरे रंग के होते हैं। पकने के बाद यह लाल रंग के हो जाते हैं। फलों के अंदर छोटे दाने होते हैं। इस फल को पीसकर ही सिंदूर बनाते हैं।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: Tattoo Designs: महिलाओं में बहुत फेमस हो रहे टैटू के ये HD डिजाइन, Classy दिखने के लिए आप भी करें ट्राई